Bhooth Bangla BO Day 13: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने 13वें दिन भी मचाई धूम, कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- 150 करोड़ से है कितनी दूर?

31f3c9d8304afc33dd262ae8ec1d4c881777482704624209 original


अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. प्रियदर्शन की यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है. यहां तक रिलीज के दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है और शानदार कलेक्श कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

भूत बंगला’ ने 13वें दिन कितना किया कलेक्शन?
कई सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘भूत बंगला’ से रीयूनियन किया है. इस जोड़ी ने बॉलीवुड की कुछ सबसे पॉपुलर कॉमेडी फिल्में दी हैं जो दर्शकों को आज भी बेहद पसंद हैं. वहीं अब इन्होंने ‘भूत बंगला’ से हॉरर-कॉमेडी जॉनर में कमबैक किया है, जिसमें ह्यूमर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का अमेजिंग ब्लेंड है. ये फिल्म17 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ हुई थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए हैं. दूसरे हफ्ते में भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इससे पहले फिल्म ने 12वें दिन 4.35 करोड़, 11वें दिन 3.50 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ कमाए थे.
  • अब इस फिल्म के 13 दिनों की भारत में नेट कमाई 124.50 करोड़ रुपये हो गई है.

150 करोड़ी बनने से है कितनी दूर? 
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 13 दिनों में 124 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है और अब ये 150 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. 25 करोड़ और कमाते ही  ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. उम्मीद है कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड तक ये मील का पत्थर पार कर लेगी. 

भूत बंगला के बारे में
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा समर्थित किया गया है, जिसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है.

भूत बंगला के लिए बढ़ने वाला है टफ कंप्टीशन
फिलहाल यह फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ से मुकाबला कर रही है, जो रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. वही इस वीकेंड से ‘भूत बंगला’ को दो नई फिल्मों से टक्कर लेनी पड़ेगी इनमें से एक जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ और दूसरी रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ है. देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों के आगे ‘भूत बंगला’ कितनी कमाई कर पाती है.

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *