25 साल बाद रिलीज हुई इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’, घर बैठे फ्री में देखें, जानें- कहां

a4a48b6ca5a93d357e9ef0aff02fb7ea17779774747761400 original


इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ आखिरकार 25 साल बाद रिलीज हो गई है. इस अनरिलीज्ड फिल्म को इरफान खान की छठी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. करीब 25 साल पहले शूट हुई इस फिल्म में इरफान खान और विद्या बालन के करियर के शुरुआती दिनों की झलक देखने को मिलती है. इस फिल्म को सार्थक दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है. वहीं इसे उन्होंने नीना दासगुप्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यूट्यूब पर देखें फिल्म
‘द लास्ट टेनेंट’ को आप घर बैठे फ्री में देख सकते हैं. 29 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म यूट्यूब चैनल The Salt Inc पर उपलब्ध है. ये फिल्म विद्या बालन के शुरुआती प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जाती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये एक्ट्रेस की पहली फिल्म भी हो सकती है. ये इरफान खान और विद्या बालन की इकलौती फिल्म है, जिसमें वो दोनों साथ नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ हूं’ पिता इरफान खान को याद कर भावुक हुए बाबिल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

क्यों 25 साल तक रिलीज नहीं हो पाई फिल्म?
‘द लास्ट टेनेंट’ करीब दो दशकों तक इसलिए रिलीज नहीं हो सकी क्योंकि इसका ओरिजिनल फुटेज खो गया था. बाद में डायरेक्टर सार्थक दासगुप्ता को इसकी एक VHS (वीडियो होम सिस्टम) कॉपी मिली, जिसके बाद इसे दोबारा बनाकार रिलीज किया गया. ये फिल्म सार्थक दासगुप्ता की डायरेक्टोरियल डेब्यू भी थी. बाद में उन्होंने ‘द म्यूजिक टीचर’ और ‘200 हल्ला हो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. वो वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ भी बना चुके हैं. 

फिल्म की कहानी क्या है
फिल्म की कहानी एक टूटे हुए म्यूजिशियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश छोड़ने से पहले एक खाली घर में रहने आता है. वहां उसके आसपास यादें, संगीत और भावनाएं धीरे-धीरे एक-दूसरे में घुलने लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, चीजें उसके हिसाब से नहीं होतीं. इस फिल्म में अनु खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, सब्यसाची, सतीश कालरा और आनंद मिश्रा जैसे एक्टर्स भी हैं. भले ही फिल्म पूरी तरह पॉलिश्ड न हो, लेकिन इसमें दोनों कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की झलक दिखती है.

ये भी पढ़ें:- ‘किस्मत को कुछ और मंजूर था’, 25वीं सालगिरह पर इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी सुतापा सिकदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *