शाहरुख खान की ‘जवान 2’ की स्क्रिप्ट हुई फाइनल! ‘किंग’ के बाद एटली संग शुरू कर सकते हैं काम?

5ab25112fbf2011612dc052022f70c8d17768566667881372 original


बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों खूब सुर्खियों में है. फैंस के बीच उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही एक्साइटमेंट है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण संग नजर आएंगे. इसी बीच अब एक बड़े प्रोजेक्ट की खबर ने सभी फैंस को खुश कर दिया है. हाल ही में उनकी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल को लेकर नई अपडेट सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है.

फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल

इंडिया टुडे के रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई कि ‘जवान 2’ की स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इस फिल्म पर काम किया जा रहा था और अब इसकी कहानी फाइनल कर दी गई है. जैसे ही शाहरुख खान ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करेंगे, वो इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते है.

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने खुद पर डाला पानी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें वीडियो

विलेन की हो रही तलाश 

इसके अलावा फिल्म से जुड़ी एक और खबर आई है कि मेकर्स इस बार एक दमदार विलेन की तलाश कर रहे है. इस रोल के लिए वो साउथ के कई बड़े स्टार्स को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे है. अगर ऐसा होता है, तो इस बार भी पहले पार्ट की तरह शाहरुख खान और एटली की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है. हालांकि, फिल्म की ऑफिशियली कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन खबरों ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी है.

पहले पार्ट ने की थी जबरदस्त कमाई 

बता दें कि 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आए थी. साथ ही संजय दत्त का कैमियो भी देखने को मिला था. फिल्म की सफलता के बाद ये शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो चुकी है. अगर ‘जवान 2’ बनती है, तो फैंस को इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी.

ये भी पढ़ें: रोमांटिक कोरियन ड्रामा के हैं शौकिन तो फौरन देख डालें मिस्टर प्लैंकटन’ से ‘द लवर’ तक ये शानदार फिल्में-सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *