जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट कंफर्म, फिल्म में दिखेगी दादा-पोते की कहानी

6618f467b5aed92800dd1136213e4b9e17782410282101414 original


जैकी श्रॉफ पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें दादा-पोते की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. लोगों ने इसे काफी पसंद किया. इस बार एक्टर ना तो विलेन ना ही हीरो बल्कि एक अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं. वह सुपरहीरो बनकर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है.

जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म होते ही फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

कहानी में दिखेगा इमोशन और रोमांच

जी स्टूडियोज और आमदावाद फिल्म्स की यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो फिल्मों में एक नया अंदाज़ लेकर आ रही है. फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां कल्पना, मासूमियत और रहस्य मिलकर एक अलग अनुभव देते हैं.

यह भी पढे़ं: फैमिली के साथ देखने लायक अच्छी फिल्म है ‘दादी की शादी’, कपिल शर्मा की एक्टिंग शानदार

टीजर में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहां पर दादा और पोते का रिश्ता एक खास सुपरहीरो सफर में बदल जाता है. इस कहानी में सिर्फ इमोशन्स ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एक्शन, एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी देखने को मिलेगा, जो इसे और दिलचस्प बनाता है.

बेहद अलग है जैकी श्रॉफ का किरदार

फिल्म में जैकी श्रॉफ एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला है. उनका यह रोल उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग है. फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के जरिए हम हर बच्चे का सपना दिखाना चाहते हैं. अगर इंसान दिल से हमेशा जवान रहे और 90 साल की उम्र तक मजबूत बना रहे, वही असली सुपरहीरो है. बच्चों के सपने हमेशा सबसे जरूरी होने चाहिए.’

जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट कंफर्म, फिल्म में दिखेगी दादा-पोते की कहानी

फिल्म में दिखेंगे कई बड़े कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मनीष सैनी की इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी और शरत सक्सेना जैसे बड़े कलाकार दिखाई देंगे. इनके साथ ही मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी फिल्म में खास रोल निभाते नजर आएंगे.

तो तैयार हो जाइए इस समर एक ऐसे सुपरहीरो से मिलने के लिए, जो सिर्फ दुनिया नहीं बल्कि दिल भी जीतने आ रहा है. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

यह भी पढे़ं: सच से पर्दा उठाती है संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, दमदार है फिल्म का ट्रेलर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *