‘जीनत अमान नहीं थीं अच्छी एक्ट्रेस’, मुमताज ने कहा, संजीव कुमार को लेकर भी किया रिएक्ट

55e8764f5cbf64335838a014216dfba31776788784319587 original


दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने हाल ही में जीनत अमान और संजीव कुमार को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने स्टार और एक्टर के बीच के फर्क पर बात की. मुमताज का मानना है कि संजीव कुमार स्टार नहीं थे.

बता दें कि विकी लालवानी के साथ बातचीत के दौरान मुमताज ने ने संजीव कुमार को एक्टर और दिलीप कुमार को स्टार कहा था. अब मुमताज ने इसी पर रिएक्ट किया है.

‘संजीव कुमार नहीं थे स्टार’

 टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिर, उन्होंने कहा, ‘मैंने गलत क्या कहा? मैं इस बात से इनकार नहीं कर रही कि वो एक बेहतरीन एक्टर थे. लेकिन स्टार और एक एक्टर होने में जमीन-आसमान का फर्क होता है. दिलीप कुमार, देव आनंद, शम्मी कपूर ये सभी स्टार थे. संजीव कुमार ने कैरेक्टर रोल किए. सपोर्टिंग रोल भी. वो बहुत अच्छे इंसान थे. लेकिन एक स्टार और एक एक्टर में फर्क होता है.’

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Vs Bhoot Bangla: मंगलवार को ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘धुरंधर 2’ का सिर्फ इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आगे उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया. उन्होंने कहा, ‘आपने कहा वो बड़े स्टार हैं, तो मैंने रिएक्ट किया कि वो बड़े स्टार नहीं थे. वो अच्छे एक्टर थे.’

इसके अलावा मुमताज ने जीनत अमान को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘माफ करिएगा, पर जीनत अमान अच्छी एक्ट्रेस नहीं थी. मैं उनसे भी सॉरी कहूंगी. जीनत अमान को कितने अवॉर्ड मिले? अगर आप सभी को स्टार कहेंगे तो कैसे चलेगा? हर कोई स्टार नहीं होता.’

आगे मुमताज ने कहा कि हर कोई दिलीप कुमार नहीं होता है. स्टार बनने में सालों लगते हैं. जब तक आप वहां पहुंचते हैं आपके बाल भी चले जाते हैं. मुमताज ने उन एक्ट्रेसेस के नाम लिए जिन्होंने स्टारडम देखा. मुमताज ने कहा- मीना कुमारी, मधुबाला, नरगिस, रेखा हीरोइन में ये सब रियल स्टार्स थे.

बता दें कि मुमताज इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने रोटी, प्रेम कहानी, आप की कसम, चोर मचाए शोर जैसी फिल्में की हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *