‘सूजकर गाल फुटबॉल हो गया था…’, जब ऋषि कपूर ने अश्विन कौशल को जड़े थे 25 थप्पड़, जानिए वजह

903dd07ef19fa938385bbf1567c6196117773871645101400 original


ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और सनी देओल जैसे सितारों की अदाकारी से सजी फिल्म ‘दामिनी’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है. ये लीगल ड्रामा फिल्म 30 अप्रैल, 1993 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई. ‘दामिनी’ में अश्विन कौशल ने भी अहम भूमिका निभाई थी. हाल ही में एक्टर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने उन्हें 25 थप्पड़ जड़े थे. 

अश्विन कौशल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
सिद्धार्थ कन्नन के पोडकास्ट में दिग्गज एक्टर अश्विन कौशल ने खुलासा किया कि फिल्म ‘दामिनी’ की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने उन्हें 25 थप्पड़ जड़े थे. उन्होंने कहा, ‘चिंटू साहब (ऋषि कपूर) को खाने-पीने और मौज-मस्ती का बहुत शौक था. फिल्म ‘दामिनी’ का वो सीन मुझे आज भी याद है, जिसमें रेप सीन के बाद उन्हें मुझे मारना था. उस सीन के करीब 25 री-टेक्स हुए और चिंटू साहब ने मुझे मार-मारकर मेरा गाल फुटबॉल जैसा सुजा दिया था.

ये भी पढ़ें:- गोविंदा का करियर क्यों बर्बाद हुआ? अश्विनी कौशल ने गिनाईं वजहें, कहा- ‘वहम में थे, अंधविश्वासी हो गए थे’

बाद में ऋषि कपूर ने ऐसी की भरपाई
अश्विन कौशल ने आगे कहा, ‘ऋषि कपूर इंसान ही कुछ ऐसे थे कि बाद में इसकी भरपाई करने के लिए उन्होंने मुझे शानदार चाइनीज खाना खिलाया. वो बिल्कुल एक पिता की तरह थे. मैं उन्हें बहुत याद करता हूं.’ बता दें कि ‘दामिनी’ में अश्विन कौशल ने राकेश गुप्ता का रोल निभाया था, जो ऋषि कपूर के किरदार शेखर गुप्ता का भाई होता है.

‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे अश्विन कौशल
बता दें कि अश्विन कौशल जल्द ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं. इस फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तिकड़ी नजर आएगी. अश्विन फिल्म में रणबीर के पिता का रोल प्ले करने वाले हैं.

अश्विन कौशल ने की रणबीर कपूर की तारीफ
सिद्धार्थ कनन के पोडकास्ट में अश्विन ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर मेरे आइडल रहे हैं और मैं उन्हें अपने पिता समान मानता था. अब मैं चिंटू साबह के बेटे रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहा हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘रणबीर कपूर बेहद संस्कारी और जमीन से जुड़े इंसान हैं. उनके अंदर स्टारडम का बिल्कुल भी घमंड नहीं है. वो सेट पर सभी से बहुत प्यार और सम्मान से मिलते हैं.’ बता दें कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:- ‘डर’ से ‘दामिनी’ तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *