‘इंटीमेट सीन से किया इंकार तो छिन गए रोल्स’ ‘अनवर’ फेम एक्ट्रेस नौहिद का खुलासा, बोलीं- ‘कॉन्ट्रैक्ट में किस सीन…’

0cb05d43c22bd4f6d2f91664770452c61777974623933209 original


एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर नौहीद सिरुसी एक्टिग फील्ड की कठोर रियलिटी और पर्दे के पीछे की असलियत के बारे में खुलकर बोलने से पीछे नहीं हटती हैं. हालांकि ‘अनवर’ फेम एक्ट्रेस पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आई हैं. वहीं फैंस अक्सर सवाल पूछते रहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर क्यों हैं? अब फाइनली नौहीद ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसकी वजह का भी खुलासा किया है.

क्यों सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं नौहीद सिरुसी
नौहीद बेशक सालों से पर्दे की चकाचौँध से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी पॉपुलर हैं. इस बीच 4 मई को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बड़े पर्दे से अपनी गैरमौजूददी के पीछे का असली कारण बताया. इस बेबाक वीडियो में, अभिनेत्री से इन्फ्लुएंसर बनीं साइरुसी ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में काम करने से जुड़ी कुछ अपेक्षाओं ने उन्हें बेहद अनकंफर्टेबल फील कराया.

नौहीद ने वीडियो की शुरुआत अपने स्किनकेयर रूटीन करते हुए की, जिसमें उनके इंस्टाग्राम डीएम का स्क्रीनशॉट स्क्रीन पर दिखाया गया था, मैसेज में लिखा था, “क्या आपकी कोई आने वाली फिल्में या शो हैं?” इस सवाल का सीधा जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “चलिए एक ही बात से दो सवाल हल कर लेते हैं, है ना? यह शायद सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है. “

उन्होंने कहा, “फिल्म जगत में होना इस समय बहुत अच्छा है, लेकिन कॉन्ट्रेक्ट में एक शर्त यह भी होती है कि आपको इंटीमेट सीन करने में कंफर्टेबल होना होगा. और मुझे लगता है कि अब तो फालतू में भी वे किस सीन जोड़ते ही जा रहे हैं. और मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम स्क्रीन पर किस करते हुए अच्छे लगते हैं. मुझे नहीं पता कि क्या बात है. या तो उन्हें इसे ठीक से फिल्माना नहीं आता, मुझे नहीं पता.”

 

इंटीमेट सीन से इंकार करने पर किया गया रिजेक्ट
उन्होंने आगे कहा कि इस रुख की वजह से उन्हें अक्सर प्रोफेशन तौर पर नुकसान उठाना पड़ा है, और बताया कि इंटीमेट सीन की शूटिंग से इनकार करने के कारण उन्हें कई बार रोल्स से हटा दिया गया. उन्होंने आगे कहा, “हां या ना कहने से पहले ही मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है क्योंकि मैं कहती हूं कि मुझे किस सीन करने में कंफर्ट नहीं है.”

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 4: ‘राजा शिवाजी’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन आधी से ज्यादा लागत कर डाली वसूल, ये रिकॉर्ड भी बनाया

‘इंस्टाग्राम मेरा असली जुनून’
नौहीद ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर के रूप में उन्हें अब अपनी लाइफ का एक मकसद मिल गया है.उन्होंने कहा, “मैं एक्टर्स- फिल्म मेकर्स के ग्रुप में घूमने वाली इंसान नहीं थी. इसलिए एक्टिंग के अलावा मेरी एक अलग ही ज़िंदगी थी, और इसी वजह से मुझे अक्सर छोटे-मोटे रोल्स ही मिलते थे. किसी की बहन, किसी की भाभी, किसी की… मैं बस यही सोचती थी कि नहीं, मुझे ये सब करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इससे बेहतर तो ये न करना ही है… मुझे एहसास हुआ कि इंस्टाग्राम ही मेरा असली जुनून है. मुझे बहुत खुशी है कि मैं आपसे मिली और आप मुझसे मिले.”

ये भी पढ़ें:-Box office: अब ‘जन नायकन’ से इतिहास रच सकते हैं थलपति विजय, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है फिल्म

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *