मेट गाला में क्यों पहनते हैं अजीबोगरीब कपड़े, करोड़ों में होता है फैशन की सबसे बड़ी एक रात का टिकट

1a8611ea9adb9a2e03c791b03246053e17779068122661372 original


दुनिया का सबसे ग्लैमरस फैशन इवेंट Met Gala 2026 आज शुरू हो चुक हैं. हर साल की तरह इस बार भी अजीब और हटकर फैशन देखने को मिल रहा है. Met Gala 2026 न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है. इसे आप Vogue के डिजिटल प्लेटफॉर्म, यूट्यूब और टिकटॉक पर इसका लाइव स्ट्रीम देख सकते है. इसके अलावा कई इंटरनेशनल न्यूज चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आपको देखने को मिलेगा.

इस साल का थीम ‘Costume Art’ रखा गया है और इसका ड्रेस कोड ‘Fashion Is Art’ है, जिसमें सेलेब्रिटी अपने कपड़ों के जरिए कला और इतिहास को दिखाते हैं. यही वजह है कि यहां अजीब और अलग तरह के आउटफिट नजर आते हैं.

इंडिया में कब देख सकते हैं?

Met Gala न्यूयॉर्क टाइम के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास शुरू होता है. भारत और न्यूयॉर्क के बीच करीब 9.5 घंटे का अंतर है इसलिए भारत में ये इवेंट अगले दिन सुबह करीब 3:30 बजे देखा जा सकता है. रेड कार्पेट की शुरुआत इसी समय होती है, जहां सितारे अपने खास और अनोखे कपड़ों में नजर आते हैं. फैशन लवर्स के लिए ये समय खास होता है.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की जीत पर इंडस्ट्री में खुशी का माहौल, टाइगर श्रॉफ से काजल अग्रवाल तक कई सेलेब्स ने दी बधाई

इंडिया से कौन होंगे शामिल?

न्यूज 18 के मुताबिक, इस साल इवेंट में ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. हालांकि, इस बार कुछ खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इसका हिस्सा नहीं होंगी, लेकिन अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.

करोड़ों में होती है एक टिकट की कीमत 

Met Gala दुनिया के सबसे महंगे इवेंट्स में गिना जाता है. बीबीसी के मुताबिक. इसकी एक टिकट की कीमत करीब 75,000 डॉलर यानी लगभग 60 लाख रुपये होती है. वहीं एक टेबल की कीमत 3.5 लाख डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये है. हालांकि ज्यादातर सेलेब्रिटी खुद पैसे नहीं देते क्योंकि फैशन ब्रांड्स उन्हें अपने गेस्ट के तौर पर बुलाते हैं. इससे ब्रांड्स को प्रमोशन मिलता है क्योंकि उनके कपड़े पूरी दुनिया में चर्चा में आ जाते हैं.

क्या हैं मेट गाला?
 
बता दें कि Met Gala एक बड़ा फैशन और फंडरेजिंग इवेंट है, जो हर साल न्यूयॉर्क में होता है. इसका मकसद कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जमा करना है. इसमें करीब 400-450 बड़े सेलेब्रिटी शामिल होते हैं. रेड कार्पेट इसका सबसे बड़ा आकर्षण होता है, जहां दुनिया का सबसे अनोखा फैशन देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Day 4 Live: पहले मंडे भी गर्दा उड़ा रही ‘राजा शिवाजी’! 6 बजे तक कलेक्शन 36 करोड़ के पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *