Bhooth Bangla BO Day 14: ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन भी किया कमाल, 125 करोड़ का आंकड़ा किया पार, अब ‘स्काई फोर्स’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड

6e2816d26860cdb4153713a041439d361777561860571209 original


अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं और ऐसा होना जायज भी है. आखिर, उनकी इस साल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. हम बात कर रहे हैं हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में तो दमदार कारोबार किया ही है वहीं दूसरे हफ्ते में भी इसने हर दिन अच्छी कमाई की है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

भूत बंगला’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी और वीकेंड में भी ‘भूत बंगला’ ने अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई. दिलचस्प बात ये है कि ‘भूत बंगला’ ने कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. अब इसने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ कमाए थे.
  • फिर 8वें दिन इसने 5.75 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़, 11वें दिन 3.50 करोड़, 12वें दिन 4.35 करोड़ और 13वें दिन 3.40 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ‘भूत बंगला’ ने 3.40 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘भूत बंगला’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 128.05 करोड़ रुपये हो गई है.

अक्षय की स्काई फोर्स को मात देने वाली है ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ अक्षय कार की कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है. इसने जॉली एलएलबी 3 के 117.6 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. वहीं अब इसका टारगेट स्काई फोर्सट के 134.93 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. उम्मीद है की तीसरे वीकेंड पर फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

कोविड के बाद भारत में अक्षय की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक)

  • हाउसफुल 5 – 198.41 करोड़
  • सूर्यवंशी – 195.04 करोड़
  • ओएमजी 2 – 150 करोड़
  • भूत बंगला – 139.91 करोड़ (13 दिन)
  • स्काई फोर्स – 134.93 करोड़
  • जॉली एलएलबी 3 – 117.6 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2 – 94.48 करोड़
  • सम्राट पृथ्वीराज – 68 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां – 66 करोड़
  • राम सेतु – 64 करोड़

‘भूत बंगला’ के बारे में
इस फिल्म में वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *