‘मातृभूमि’ में दिखेगा Salman Khan का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, चोट के बावजूद की 45 दिन की खतरनाक ट्रेनिंग

4572c2f6e2f4802e020510b09c2838b61776764857173587 original


सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था, जिसे बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ किया गया. इस फिल्म के लिए सलमान खान ने कड़ी ट्रेनिंग ली और शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन लिया.

सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन 

प्रोडक्शन से जुड़े सोर्स के मुताबिक, ‘सलमान खान ने इस फिल्म के लिए गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है. उन्होंने लद्दाख की ऊंचाइयों पर ट्रेनिंग की है, जहां उन्होंने भारी वेट सेशन्स के साथ-साथ मुश्किल एंड्योरेंस ड्रिल्स भी कीं. लद्दाख के 45 दिनों के शेड्यूल के दौरान सलमान खान ने अपनी फिजीक बनाए रखने के लिए कैलिस्थेनिक्स पर आधारित वर्कआउट रूटीन अपनाया. क्योंकि इतनी ऊंचाई वाली शूटिंग लोकेशन्स पर पूरा जिम सेटअप ले जाना काफी मुश्किल था.”

आगे बताया, ‘इसके अलावा हैरान करने वाली बात ये है कि सलमान कई चोटों से जूझने के बावजूद यह सब कर रहे हैं. ऐसी परिस्थितियों में इतनी जुनून के साथ ट्रेनिंग करना. सच कहूं तो, ये कुछ ऐसा है जिसे सिर्फ सलमान खान ही कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख से संजय दत्त तक, जानिए ‘राजा शिवाजी’ की दमदार स्टारकास्ट के बारे में सबकुछ

बता दें कि फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह सलमान खान के अपोजिट रोल में दिखेंगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म पहले 17 अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर फिल्म को पोस्टपोन किया गया. फिल्म का नाम भी बदला गया. ऐसी रिपोर्ट्स भी थीं कि फिल्म के कुछ सीन्स को री-शूट भी किया गया. अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. हालांकि, खबरें हैं कि फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है.

फिल्म का टीजर, पोस्टर्स और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *