Dhurandhar 2 BO Day 32: ‘भूत बंगला’ के आगे भी ‘धुरंधर 2’ ने दिखाया दम, 5वें वीकेंड कमा डाले करोड़ों, क्या ‘पुष्पा 2’ को दे पाएगी मात?

8f3b51432a17ffb18e02c16665b165511776621579263209 original


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. पांचवें शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल के बाद, इसने पांचवें रविवार को भी वही बढ़त बरकरार रखी है. फिल्म की ये धमाकेदार परफॉर्मेंस साबित करती है कि इसमें अभी भी दम बाकी है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

धुरंधर 2′ ने 5वें रविवार कितनी की कमाई? (Dhurandhar 2 Box Office Collection)
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. यहां तक रिलीज के एक महीने से ज्यादा होने के बाद भी ये दर्शकों को सीनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है. दिलचस्प बात ये है इसने पांचवें वीकेंड पर कमाई में तेजी दिखाई है.

इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 32वें दिन 4.60 करोड़ की कमाई की है. रविवार होने के कारण फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज से ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर पड़ा है. भूत बंगला ने संडे को 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बड़ी छलांग लगाई है.

ये भी पढ़ें:-क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का आएगा तीसरा पार्ट? ‘जमील जमाली’ ने दिया अपडेट, बोले- ‘इसे दूसरे एक्टर्स के साथ…’

धुरंधर 2 की बात करें तो, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन  अब 1334.73 करोड़ और नेट कलेक्शन 1115.07 करोड़ रुपये हो गया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते का कलेक्शन 54.21 करोड़ रुपये रहा.

धुरंधर 2′ बन पाएगी देश की सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’  ने 11सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है लेकिन ये अभी तक अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द राइज़ (1234.10 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार नहीं कर पाई है. इस अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के लिए अभी 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करना होगा जो अब मुश्किल लगरहा है. हालांकि कुछ दिन पहले ही, फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कंक्लूजन (1030.42 करोड़) के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पार किया था और इसी के साथ ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *