रणबीर | ranbir

a27bafc7e88466b3370dcb492add976d17768650343761372 original


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने करियर के एक ऐसे दौर से गुजर रहे है, जहां फैंस को उनकी आने वाली बड़ी प्रोजेक्ट्स से बहुत ज्यादा उम्मीदें है. इन दिनों वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी है. इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि उन्हें अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बाद एक और मेगा फिल्म पर काम करना है, जिसके लिए उन्हें 2 फिल्मों में से किसी एक को चुनना है.

रणबीर के पास हैं इन दो फिल्मों की स्क्रिप्ट 

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग अक्टूबर 2026 तक पूरी हो सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर इसके बाद अपनी आने वाली फिल्म के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, जिसमें ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘धूम 4’ का नाम शामिल है. दोनों ही फिल्में बड़े बजट और बैनर की है और रणबीर को दोनों फिल्मों की कहानी पसंद आई है, लेकिन वो अभी फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वो किसी अच्छी फिल्म को चुन सकें.

ये भी पढ़ें: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया को शुरू हुआ था लेबर पेन, बोलीं- ये हमेशा याद रहेगा

‘एनिमल पार्क’ की तैयारी करेंगे रणबीर 

हालांकि ‘धूम 4’ के लिए अभी तक डायरेक्टर तय नहीं हुआ है. वहीं ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की कास्टिंग में भी दिक्कतें आ रही हैं. खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को लीड रोल में लिया जा सकता था. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मेकर्स दूसरे ऑप्शन के बारे में सोच रहे है. इसके अलावा जून 2026 तक रणबीर कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर अपना फैसला बता सकते हैं. इसके बाद वो ‘एनिमल पार्क’ की तैयारी में जुट जाएंगे, जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म 2027 के अंत तक शुरू हो सकती है. 

रणबीर का वर्कफ्रंट  

बता दें कि रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार लीड रोल में थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. वहीं उनकी फिल्म ‘एनिमल’ 2023 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा. वहीं उनकी ‘लव एंड वॉर’ में उनके साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में है. 

ये भी पढ़ें: दो पति एक बॉयफ्रेंड, फिर भी ‘अनुपमा’ की इस एक्ट्रेस को प्यार नहीं हुआ नसीब, प्रेग्नेंसी में झेला अत्याचार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *