Monday Box Office: सोमवार को ‘राजा शिवाजी’ निकली आगे, ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का ऐसा हाल

bcf718ac15f6302098b8ea266042e0731777904424292587 original


थिएटर में राजा शिवाजी से लेकर एक दिन तक, कई फिल्में लगी हैं. कुछ फिल्मों को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं. वहीं कुछ फिल्में कमाई के मामले में  पिछड़ गई है. आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने धमाका किया और कौनसी फुस्स हो गई.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ये फर्जी खबर कितनी शर्मनाक है

‘राजा शिवाजी’

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 10 बजे तक 3.71 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 5 हजार शोज मिले और 20.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 36 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म को रितेश देशमुख ने बनाया है. वो ही इस फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया, संजय दत्त जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो रोल प्ले किया है. सलमान के कैमियो को बहुत पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म

‘एक दिन’

‘एक दिन’ ने चौथे दिन रात 10 बजे तक 40 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म को 1103 शोज मिले हैं. फिल्म को 9.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 4 करोड़ हो गया है. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान, साई पल्लवी जैसे स्टार्स हैं. साई पल्लवी साउथ की पॉपुलर स्टार हैं. उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है.

‘भूत बंगला’

‘भूत बंगला’ ने सोमवार को रात 10 बजे तक 1.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 8 हजार शोज मिले और 12 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 143.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. प्रियदर्शन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. 

‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को रात 10 बजे तक 27 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म को 726 शोज मिले और 17 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. ‘धुरंधर 2’ सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *