Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ बनी केरल में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, ‘जवान’ से किया 45% ज्यादा कलेक्शन

6bce2602190987e379ca7c08c07f28a217778087897321403 original


रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि साउथ और वर्ल्डवाइड में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसने वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. इसी के साथ ही अब ये केरल में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसने ‘जवान’ जैसी फिल्म को पछाड़ दिया है.

पहले पार्ट को भी मिली थी अपार सफलता

‘धुरंधर 2’ की पहली किस्त ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. इसने केवल इंडिया ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बेहतरीन कमाई की थी. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इसने केरल में भी कमाल किया था. इसने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (5.6 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए अपने मूल प्रदर्शन के दौरान चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का दर्जा हासिल किया था और 8.71 करोड़ की शानदार कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें: ‘वो उनको मारना चाहते थे…’, सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग

‘धुरंधर 2’ बनी केरल में बॉलीवुड की ग्रॉसर फिल्म

इसके साथ ही ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. फिल्म को ‘धुरंधर 2’ वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट में बताया जा रहा है कि आदित्य धर की फिल्म ने केरल में 19.46 करोड़ (45 दिन में) का ग्रॉस कलेक्शन किया. 

केरल में ‘जवान’ को पछाड़ा

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ केरल में बॉलीवुड की ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ दूसरे नंबर पर आ गई है. ‘जवान’ ने 13.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. अगर ‘धुरंधर 2’ की कमाई के साथ इसकी तुलना की जाए तो आदित्य धर की फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ से 45.22% कलेक्शन कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: ‘नहीं हो रहा ना छोड़ दो…’, ‘राजा शिवाजी’ पर 10 साल से काम कर रहे थे रितेश देशमुख, 3 बार हुए थे फेल

केरल में बॉलीवुड की टॉप ग्रॉसर फिल्में (कोईमोई के अनुसार)

फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 19.46 करोड़ (45 दिन)
जवान 13.4 करोड़
पठान 13.1 करोड़
दंगल 10.2 करोड़
धुरंधर 8.71 करोड़

‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 45 दिनों में 1138.54 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन किया. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1362.57 कोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ‘बाहुबली 2’ से ज्यादा हो चुका है. ये दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म बन चुकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *