Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘भूत बंगला’ का टूटा कहर, ‘धुरंधर 2’ भी दिखी मजबूत, जानें- कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?

835b16783bd6172d8b15aa0ba966b12e1777454351862209 original


सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं, इनमें अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला से लेकर अविनाश तिवारी की गिन्नी वेड्स सनी 2 और माइकल सहित कई फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड रिस्पॉन्स के साथ शुरुआत की है. कुछ फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि कई बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है.

भूत बंगला ने दूसरे मंगलवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की बॉक्स ऑफिस कमाई में 12वें दिन मामूली बढ़ोतरी देखी गई.  फिल्म ने दूसरे सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, फिल्म ने नौवें और दसवें दिन डबल डिजिट में कमाई करके वीकेंड में पहले ही बढ़त हासिल कर ली थी.

वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के बारहवें दिन, प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 9117 शो में 4.35 करोड़ रुपये कमाए  जिसमें 15% ऑक्यूपेंसी रही. सबसे ज्यादा हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.77% रात के शो में दर्ज की गई, इसके बाद शाम के शो में 14.46% और दोपहर के शो में 14.38% रही. सबसे कम ऑक्यूपेंसी 6% सुबह के शो में दर्ज की गई.

इसी के साथ अब तक, फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 121.40 करोड़ रुपये है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 195.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

माइकल ने मंगलवार को कितना किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉलीवुड की बायोपिक ड्रामा फिल्म ‘माइकल’, में जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं. पॉप के किंग की लाइफ से इंस्पायर और क्रिटिक्स के निगेटिव रिव्यू के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रह है. एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 3.70 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

फिल्म के कलेक्शन में तीसरे दिन (रविवार) बढ़ोतरी देखी गई और इसने 5.85 करोड़ रुपये कमाए, हालांकि, यह सोमवार की कसौटी पर खरी नहीं उतरी और केवल 2.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, ‘माइकल’ ने भारत में मंगलवार को 2.40 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसकी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों की नेट कमाई 21.15 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Toxic Release Date Postpone: एक बार फिर टल गई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट, यश ने बताया क्यों 4 जून को रिलीज नहीं होगी फिल्म?

गिन्नी वेड्स सनी 2 का मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2, ने सिनेमाघरों में 24 अप्रैल 2026 को दस्तक दी थी. ये फिल्मरिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी. फिल्म ने 1,199 शो में 8% ऑक्यूपेंसी के साथ 25 लाख रुपये कमाए.दूसरे दिन इसने 57 लाख, तीसरे दिन 38 लाख, चौथे दिन 13 लाख और सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन महज 10 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ रिलीज के पांच दिनों के भीतर भारत में फिल्म का कलेक्शन 1.43 करोड़ रुपये रहा, यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है, जिसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम ने अभिनय किया था. फिल्म प्रशांत झा द्वारा लिखित और निर्देशित है.

धुरंधर 2 ने छठे मंगलवार कितना किया कलेक्शन
धुरंधर 2 छठे हफ्ते में भी कई नई फिल्मों पर भारी पड़ रही है और करोड़ों में ही कमाई कर रही है. रिलीज के छठे मंगलवार भी धुरंधर 2 ने धमाल मचा दिया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 41वें दिन यानी छठे मंगलवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने 1.30 करोड़ कमाए. इसी के साथ धुरंधर 2 का 41 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 1132.94 करोड़ रुपये हो गया है. 

ये भी पढ़ें:-इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान बहक गया था हीरो, डरकर एक्ट्रेस ने दो दिन तक खुद को कमरे में कर लिया था बंद, अनु कपूर का खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *