अमिताभ बच्चन आधी रात को करते हैं फोन, दिव्या दत्ता का खुलासा, बोलीं- ‘वे हमेशा ठीक रात 12 बजे…’

ae831a00733e377627e2ddafe171cbfc1776916966651209 original


अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं. अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले बिग बी लोगों के दिलों पर आज भी राज करते हैं. वहीं तमाम सेलेब्स भी बिग बी के मिलनसार नेचर की काफी तारीफ करते हैं. एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन को लेकर एक खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि बिग बी हर किसी को स्पेशल फील कराते हैं.

आधी रात को फोन करते हैं अमिताभ बच्चन
दरअसल फिल्मबीट से एक बातचीत के दौरान दिव्या ने बताया कि उन्हें पर्सनली अमिताभ बच्चन से रात ठीक 12 बजे बर्थडे विशेज मिली हैं. बिग बी की इस आदत के बारे में बात करते हुए दिव्या ने कहा, “उनकी यह खासियत है कि वे हर किसी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं,  ऐसा कितने लोग करते हैं? वे हमेशा ठीक रात 12 बजे सबको जन्मदिन की बधाई देते हैं, उनमें लोगों को बहुत खास महसूस कराने का हुनर ​​है, और मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं.”उन्होंने आगे कहा कि यह आदत इसलिए खास है क्योंकि वे अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी नियमित रूप से और दिल से इसे करते हैं.

ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 BO Day 35: ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?

बुक लॉन्च में समय से पहले पहुंच गए थे अमिताभ बच्चन
दिव्या ने एक और पल को याद किया जिसने उन पर गहरी छाप छोड़ी थी. उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन उनकी बुक लॉन्च के लिए समय से पहले ही पहुंच गए थे. उन्होंने कहा, “मेरी बुक का लॉन्च था और मिस्टर बच्चन बुक लॉन्च कर रहे थे, उनकी टीम ने बताया कि वे ठीक 7:30 बजे पहुंचेंगे. इसलिए मैं अपना फोटोशूट करवा रही थी. 7:20 बज गए थे और मैंने अपने सामने एक लंबा-चौड़ा शख्स खड़ा देखा… वे मिस्टर बच्चन थे! मैं हैरान रह गई. वे समय से पहले आ गए थे. उन्होंने मुझसे कहा, ‘आप आराम से समय लें, मैं जल्दी आ गया हूं.’ वे कितने विनम्र हैं.”

बिग बी संग काम करने को लेकर क्या बोलीं दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता ने फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में एक ग्रे शेड वाले किरदार को निभाते समय अमिताभ बच्चन ने उनका कितना साथ दिया. उन्होंने याद करते हुए कहा, “शुरुआती दिनों में, मैं हमेशा की तरह बहुत खुश रहती थी और उन्हें मॉर्निंग विश करती थी, इस बात से खुश कि मैं मिस्टर बच्चन के साथ हूं और उनके साथ शूटिंग कर रही हूं. यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था. फिर धीरे-धीरे किरदार का नगेटिव पहलू मुझ पर हावी होने लगा और मॉर्निंग विश करने का मेरा अंदाज़ फीका पड़ने लगा.”

उन्होंने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने यह बदलाव देखा और इस बारे में उनसे बात की. दिव्या ने कहा, “और वो इतने सेंसेटिव इंसान हैं कि उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि फिल्म में मैं उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही हूं.  उन्होंने मेरा बचाव किया, मैंने उनसे कहा, ‘जी सर, मैं तो बस अपने डायलॉग बोल रही हूं.’ उन्होंने कुछ नहीं कहा, चुप रहे, लेकिन उनका मतलब था, ‘बिल्कुल सही, आप अपने डायलॉग बोल रही हैं, मुझसे नहीं बोल रही हैं, इसलिए इतना बुरा मत मानिए.’ फिर उन्होंने मुझे खूब खाना खिलाया और मैं एकदम नॉर्मल और खुश हो गई.”

अमिताभ बच्चन वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे.  प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji Box Office Prediction: ‘राजा शिवाजी’ बन पाएगी रितेश के करियर की सबसे बड़ी ओपनर, जानें- पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है शुरुआत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *