आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से फेमस हुआ ल्यारी, तो पाकिस्तान ने कॉपी करके बना दी फिल्म

f7e9f6b962327a1ee7c2b893f6a9444c17773091165311403 original


आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से दुनियाभर में धुआंधार कमाई की. ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फ्रेंचाइजी बन चुकी है. इस फिल्म को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पांस मिला और ये वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. फिल्म की एक और खास बात ये रही कि इसके लीड एक्टर्स की चर्चा तो खूब रही साथ ही छोटे कलाकारों को भी लोगों ने खूब पसंद किया. इसके साथ ही कराची का ल्यारी भी दुनियाभर में फेमस हो गया. इस पॉपुलैरिटी और कामयाबी को देखते हुए पाकिस्तान की ओर से भी ल्यारी पर दांव लगाया गया है. 

दरअसल, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में ल्यारी की कहानी दिखाई गई है, जिसमें आतंकवाद और सारे क्राइम होते हैं. इंडिया का स्पाई हमजा अली मजारी दुश्मनों के प्लान को चौपट कर देता है और वहां गैंगस्टर्स को ही खत्म कर देता है, जिसके बाद ल्यारी की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में बढ़ जाती है. हर कोई ल्यारी के बारे में जानने के लिए सर्च करने लगता है. ऐसे में अब पाकिस्तान की ओर से भी इस सफलता और पॉपुलैरिटी को देखते हुए ‘धुरंधर’ को कॉपी कर एक फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ नाम से बनाई गई है, जिसका ट्रेलर भी बीते दिन रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें: रण औजला के Bisexual पोस्ट से मचा हंगामा, सिंगर बोले- फेक न्यूज़ है

नकारात्मक छवि को धोने के लिए पाकिस्तान ने बनाई फिल्म
‘धुरंधर’ में गैंगस्टर और आतंक के अड्डे की कहानी को देखने के बाद पाकिस्तान बौखला गया था. पाक के लोग आदित्य धर की फिल्म में दिखाई गई कहानी को गलत ठहरा रहे थे. ऐसे में कराची में स्थित ल्यारी की ‘नकारात्मक छवि’ को धोने के लिए पाकिस्तानी मेकर्स ने ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म बनाई है, जिसके ट्रेलर में एक लड़की की कहानी देखने के लिए मिलती है. ये अपराध के बजाय खेल पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी महिला फुटबॉल पर केंद्रित है.  
 
कब रिलीज होगी ‘मेरा ल्यारी’?
पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ की कहानी एक्ट्रेस आयशा उमर पर केंद्रित है. वह ऐसी कोच हैं, जो घरेलू हिंसा और गंभीर चोट का शिकार होने के बाद भी वापस अपने इलाके में लौटती हैं और लड़कियों को फुटबॉल के गुर सिखाती हैं. इसके बाद उसकी जिंदगी में स्ट्रगल और उतार-चढ़ाव, मुश्किलें आती हैं. वही इसमें दिखाया गया है. इस फिल्म को 8 मई, 2026 को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘लोगों की पढ़ाई कहां गई?’ पेड नेगेटिव पीआर पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करण जौहर ने भी दिया था ये रिएक्शन


आदित्य धर की 'धुरंधर' से फेमस हुआ ल्यारी, तो पाकिस्तान ने कॉपी करके बना दी फिल्म

पाकिस्तान में 12 हफ्तों से ट्रेंड कर रही ‘धुरंधर’
गौरतलब है कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की पॉपुलैरिटी पाकिस्तान में भी कम नहीं है. इस फिल्म को रिलीज के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है. जबकि पाक में इसके थिएटर रिलीज पर बैन लगाया गया है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में पिछले 12 हफ्तों से टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. ऐसे में ये सफलता पाकिस्तान को पच नहीं पाई और उन्होंने भी इसे कॉपी कर फिल्म बना दी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *