Bhooth Bangla Preview Show Collection: ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शोज में मचा दिया धमाल, शानदार किया कलेक्शन

d8562157ffafddfcb88f4b320b5a5da01776401748342209 original


अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ शुक्रवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई है. वहीं इससे पहले इसके पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल रात 9 बजे से रखे गए थे और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ फिल्म ने पेड प्रीव्यू में अच्छी शुरुआत की है. चलिए यहां जानते हैं ‘भूत बंगला’ ने रलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो में कितना कलेक्शन कर डाला है.

‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शो में कितनी की कमाई?
बता दें कि ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने भी धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की तरह ही पेड प्रीव्यू की स्ट्रैटजी फॉलो की. ये फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और क्रिटिक्स के साथ-साथ इसे देख चुके दर्शकों से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गौरतलब है कि 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की साथ में फिल्म आई है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत भर में पेड प्रीव्यू शो से लगभग 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. हालांकि प्रीव्यू शो से 2.50-3 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का अनुमान था, लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स और शुरुआती क्रिटिक्श के रिएक्शन के कारण फिल्म ने उम्मीदों से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है. दिलचस्प बात ये है कि नॉन हॉलीडे पर रिलीज होने वाली फिल्म के लिए यह आंकड़ा अच्छा माना जाता है, खासकर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में, जो आमतौर पर दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करती है.

 

भूत बंगला’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘भूत बंगला’ को पेड प्रीव्यू में मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के चलते, फिल्म से ओपनिंग डे पर अच्छे आंकड़े दर्ज करने की उम्मीद है और यह पहले दिन ही 13 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. इसी के साथ ये अक्षय कुमा की पिछली रिलीज ‘जॉली एलएलबी 3’ के भारत में पहले दिन के 12.50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है.

ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 BO Day 29: ‘धुरंधर 2’ ने वो कर दिखाया जो आज तक नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड फिल्म, 29वें दिन 11सौ करोड़ के हुई पार, अब ‘पुष्पा 2’ का टूटेगा रिकॉर्ड!

‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है. वहीं फिल्म में वामिका गब्बी, असरानी, ​​परेश रावल, तबू, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और मनु मेनन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *