Bhooth Bangla BO Day 2: दूसरे दिन ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, अक्षय की फिल्म ने इन 4 मूवीज का तोड़ रिकॉर्ड

60fc321496968c5f469db4f4883219d01776560417501587 original


अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दो दिनों में ही फिल्म ने 35 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. अक्षय कुमार की ये फिल्म फैंस को पसंद आ रही है. आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 19 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. फिल्म को 11,513 मिले हैं. फिल्म को 29 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. पर फिल्म ने अगर 19 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 35 करोड़ हो गया है. 

बता दें कि फिल्म ने पेड़ प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ कमाए. वहीं पहले दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 60.50 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म छा गई है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 18.50 करोड़ का बेहतरीन बिजनेस कर लिया है.

‘भूत बंगला’ ने बनाया ये रिकॉर्ड 
इसी के साथ फिल्म ने अक्षय कुमार की पोस्ट कोविड ग्रॉसर में इन फिल्मों को पछाड़ दिया है. पोस्ट कोविड एरा में अक्षय कुमार की सेल्फी ने लाइफटाइम 16.50 करोड़, सरफिरा ने 24.30 करोड़, मिशन रानीगंज ने 31 करोड़ और बेल बॉटम ने 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दो दिन में 35 करोड़ के कलेक्शन के साथ इन 4 फिल्मों को पछाड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘ये कमर्शियल ड्रामा है…’, फिर से विवाद में आए समय रैना, ‘शक्तिमान’ की टिप्पणी पर भड़के मुकेश खन्ना

हालांकि, फिल्म अभी तक पोस्ट कोविड ग्रॉसर कीलिस्ट में टॉप 10 में शामिल नहीं हुई है. टॉप 10 में शामिल होने के लिए फिल्म को बच्चन पांडे को पछाड़ना होगा. बच्चन पांडे ने लाइफटाइम 50.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

भूत बंगला के बारे में बात करें को इस हॉरर कॉमेडी को प्रियदर्शन ने बनाया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे स्टार्स नजर आए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *