निक जोनास ने प्रियंका को कहा ‘जान’, कैटरीना का मदर्स डे विक्की कौशल ने बनाया खास, देखें तस्वीरें

73d5f471a8af75cbd24f372ae35c8ec417784775558371296 original


कल यानी, 10 मई को मदर्स डे था. आम लोगों से लेकर सेलेब्स ने भी इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने अपने- अपने अंदाज में मदर्स डे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने फोटोज भी शेयर की है. 

कैटरीना का मदर्स डे विक्की कौशल ने बनाया खास
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए ये दिन बेहज खास था. बेटे विहान के जन्म के बाद उन्होंने कल अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया. कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है. पहली फोटो में एक खूबसूरत सा कार्ड दिख रहा है, जो पति विक्की और बेटे विहान ने एक्ट्रेस को दिया. वहीं, दूसरी में कैटरीना बेटे विहान का नन्हा हाथ थामे दिख रही हैं.  कैटरीना ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘एक खुश मम्मा की नजर से.’ 

ये भी पढ़ेंः जब गदर की शूटिंग में 10-20 हजार लोगों की भीड़ में घबरा गई थीं अमीषा पटेल सुनाया किस्सा, बोली, ‘हम औरतें हैं…’

निक जोनास ने प्रियंका को बताया ‘जान’
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी उन्हें स्पेशल फील करवाया. निक ने इंंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर कर प्रियंका को मदर्स डे विश किया है. इन फोटोज में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं. निक ने कैप्शन में लिखा, ‘आप ही हमारी उड़ान को सहारा देने वाली हवा हैं. हैप्पी मदर्स जे, मेरी जान.’

बिपाशा बसु ने यूं मनाया मदर्स डे
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी अपनी बेटी और फैमिली के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी, पति और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं.

अनन्या पांडे ने मां के साथ शेयर की फोटोज
अनन्या पांडे ने भी अपनी मां भावना पांडे के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. अनन्या ने इंस्टाग्राम और अपनी मां और बहन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, ‘हर दिन मदर्स डे है.’

ये भी पढ़ेंः विजय को मुख्यमंत्री के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, शपथ ग्रहण समारोह का Video वायरल

शिल्पा शेट्टी ने बच्चों के साथ मनाया मदर्स डे
शिल्पा शेट्टी ने भी बड़े की खास अंदाज में मदर्स डे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उनके पोस्ट में देखने को मिली. शिल्पा ने इंस्ट्राग्राम स्टोरी शेयर की है. उन्होंने अपने पति, बच्चों और परिवार के साथ मिलकर इस खास दिख की मनाया.

निक जोनास ने प्रियंका को कहा 'जान', कैटरीना का मदर्स डे विक्की कौशल ने बनाया खास, देखें तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *