Advance Booking: ‘पैट्रियट’ ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, ‘राजा शिवाजी’-‘एक दिन’ ने कर ली इतनी कमाई

d9340a469543889eec3d15d51226f11b1777552107173587 original


साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी की ‘पैट्रियट’ से लेकर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और जुनैद खान की ‘एक दिन’ 1 मई को रिलीज होने वाली हैं. तीनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज है. एडवांस बुकिंग में ‘पैट्रियट’ ने बाजी मार ली है. वहीं ‘राजा शिवाजी’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं तीनों फिल्मों को कितनी एडवांस बुकिंग मिली है.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji box office: मराठी सिनेमा का रिकार्ड ध्वस्त करेगी रितेश की ‘राजा शिवाजी’, बनेगी ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

‘पैट्रियट’ की एडवांस बुकिंग

‘पैट्रियट’ में मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी साथ नजर आने वाले हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सिर्फ केरल में 3.5 करोड़ की प्री-सेल्स कर ली है. वहीं ग्लोबली फिल्म की बुकिंग 9 से 10 करोड़ के आसपास पहुंच गई है. फिल्म को लेकर ओवरसीज मार्केट में स्ट्रॉन्ग डिमांड है, खासतौर पर गल्फ कंट्रीज में. वहीं फिल्म ने 200,000 डॉलर इंटरनेशनल प्री-सेल्स कर ली है. फिल्म जिस हिसाब से एडवांस बुकिंग कर रही है फिल्म मलयामल सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग करके इतिहास रच सकती है.

‘राजा शिवाजी’
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के मराठी वर्जन के स्ट्रॉन्ग ओपनिंग की खबरें हैं. हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग मराठी वर्जन के मुकाबले स्लो चल रही है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म के मराठी में 93677 टिकट सेल हुए हैं. वहीं हिंदी में 9626 टिकट सेल हुए हैं. फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ 4.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म में विद्या बालन, संजय दत्त, जेनेलिया, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर के अकाउंट फ्रीज, प्रिया कपूर नहीं बेच पाएंगी प्रपॉर्टी

‘एक दिन’
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ की बात करें तो ये फिल्म हिंदी और तमिल में रिलीज हो रही है. साई पल्लवी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही है. साई पल्लवी की वजह से तमिल वर्जन में थोड़ा फुटफॉल मिलने की उम्मीदें हैं. हालांकि, हिंदी में फिल्म से खास उम्मीदें नहीं नजर आ रही हैं. कोईमोई के मुताबिक, प्री-सेल्स में कोई मूवमेंट नहीं है. फिल्म 90 लाख से डेढ़ करोड़ तक ओपनिंग डे पर कमाई कर सकती है. आने वाले दिनों में फिल्म के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने की उम्मीदें हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *