<p>साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 4G (जिसे फौजी भी कहा जा रहा है) की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे की वजह से चर्चा में हैं। हैदराबाद के पास शूटिंग के लिए जाते समय फिल्म यूनिट की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक सदस्य की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है।<br />यह फिल्म 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड ड्रामा है, जिसे हानु राघवपुरी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें आजाद हिंद फौज व सुभाष चंद्र बोस की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी अहम भूमिकाओं में हैं</p>
Source link
Prabhas की ‘Fauzi’ पर ब्रेक, हैदराबाद क्रैश में क्रू सदस्य की मौत की सूचना