बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने साल 1992 में ‘सौगंध’ से करियर की शुरुआत की थी. वह अभी तक लगभग सभी जॉनर की फिल्मों में काम कर चुके हैं. करियर के शुरुआती दौर में उन्हें एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता था लेकिन बाद में वह काम से बोर हो गए और उन्होंने रोमांटिक, हॉरर और कमेडी में भी किस्मत आजमाई, जिसके लिए उन्हें अपार सफलता मिली. ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बीच एक्टर ने 24 साल पुरानी फिल्म के बारे में बताया जो कल्ट साबित हुई और इसके लिए लाखों रुपये मिलते थे.
दरअसल, अक्षय कुमार ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में करियर से लेकर अपनी फिल्मों तक के बारे में बात की. इसी बातचीत में उन्होंने अपनी 24 साल पुरानी फिल्म के बारे में बात की, जो थिएटर में नहीं लेकिन टीवी पर कल्ट बनी. इसके लिए अभिनेता को 8-9 से लाख रुपये हर दिन का पैसा मिलता था.
‘जानी दुश्मन’ में 7-7 हीरो संग अक्षय कुमार ने किया काम
अक्षय कुमार ने अपने काम को लेकर कहते हैं, ‘मेरे काम को लेकर मेरे अंदर कोई ईगो नहीं होता. मैंने देखा है कि आज एक साथ दो-दो तीन-तीन हीरो-हीरो की फिल्म नहीं आती है. हमारे समय में तो ढेरों फिल्में आती थीं.’ इस बीच वो ‘जानी दुश्मन’ का जिक्र करते हुए कहते हैं, ‘इसमें 7-7 हीरो थे. इस फिल्म में मेरा कैरेक्टर मर गया था. क्योंकि फिल्म के शूट के लिए दूसरा एक्टर आ नहीं रहा था तो मैंने डायरेक्टर से दोबारा आने के लिए कहा. क्योंकि मैं तो पर डे के हिसाब से था तो डायरेक्टर ने कहा कि चार दिन के बाद से तू आजा.’
हर दिन के 8-9 लाख रुपये मिलते थे- अक्षय कुमार
‘जानी दुश्मन’ को लेकर अक्षय कुमार आगे कहते हैं, ‘ये अपने तरीके से कल्ट फिल्म थी. लोगों को हंसाने के लिए ये कल्ट फिल्म थी. ये एक बिलीफ वाली फिल्म है.’ इस दौरान वह एक फनी सीन का भी जिक्र करते हैं और इसे फनी फिल्म बताते हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए मिलने वाली फीस का भी जिक्र किया और बताया, ‘हर दिन के हिसाब से अच्छे खासे मिलते थे. करीब 8-9 लाख रुपये हर दिन के हिसाब से मिल जाते थे.’
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’
बहरहाल, अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के बारे में बात की जाए तो इस 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इस फिल्म के जरिए उनकी और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल के बाद कमबैक किया और धांसू ओपनिंग की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 21.60 करोड़ का ओपनिंग डे पर कलेक्शन किया. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स का भी शानदार रिस्पांस मिला. इसके कलाकारों का बात की जाए तो इसमें अक्षय के साथ ही एक्ट्रेस वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं.
‘भूत बंगला’ में एक ऐसी हवेली की कहानी को दिखाया गया है, जो 350 साल पुराना है और किसी की भी शादी होती है तो वो गायब हो जाता है. इसकी कहानी अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के इर्द-गिर्द ही घूमती है, जिसमें कई रहस्यों का खुलासा होता है. फिल्म में हॉरर के साथ ही कमाल की कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है.