इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची अहसास चन्ना की ‘गुदगुदी’, कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में होगी स्क्रीनिंग

4de91c065296d344e694e392b17fdb5d17763469526281372 original


इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अभिनेत्री अहसास चन्ना की फिल्म ‘गुदगुदी’ को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी पहचान मिली है. ये फिल्म 2026 में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. खास बात ये है कि फिल्म को ‘मार्चे दू फिल्म’ सेगमेंट में चुना गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मार्केट प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है. इसस फिल्म की टीम और पूरी इंडस्ट्री को गर्व महसूस हो रहा है.

मेकर्स ने शेयर किया खुशखबरी

फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया के पर खुशखबरी देते हुए बताया कि ‘गुदगुदी, हमारी एक और खास फिल्म, जिसने कांस तक अपना सफर तय कर लिया है और सच में, हम इस पल को आप सभी के साथ शेयर करके बहुत खुश और आभारी हैं. ये हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है, हमारी शानदार टीम के साथ. आप सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमें हमेशा प्यार, भरोसा और सपोर्ट दिया. ये हमारे लिए बहुत मायने रखता है.’

‘मार्चे दू फिल्म’ ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनियाभर के फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर एक साथ आते हैं. यहां फिल्मों को इंटरनेशनल पहचान मिलती है और नए मौके मिलते हैं. इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा और व्हाइट पीकॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म वहां अपनी वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है, जो इसके सफर का एक बड़ा कदम माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: अनुपमा में 20 अप्रैल को आएगा महाट्विस्ट, शो में इस नए कलाकार की हुई एंट्री

कई बड़ी फिल्मों के बीच होगी कंपटीशन 

बता दें कि 79वां कांस फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई 2026 तक फ्रांस के कांस में होगा. इस बीच दुनिया भर की बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी और कई बड़ी फिल्मों के बीच कंपटीशन भी होगी. ‘मार्चे दू फिल्म’ 12 से 20 मई तक चलेगा, जहां हजारों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे. ये मंच फिल्मों के प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और नए सहयोग के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. ऐसे में गुदगुदी का यहां पहुंचना इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को नहीं बचा पाएगी अभिरा, कृष करेगा सारे सबूत चोरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *