Raja Shivaji BO Day 2: ‘राजा शिवाजी’ का दूसरे दिन धमाकेदार कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिए गर्दे

c32fa96af6f493fb107d615d3734ce961777770510651587 original


रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही धमाका कर दिया है. फिल्म मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनर बन गई. अब दूसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. फिल्म का हिंदी और मराठी का मिलाकर कलेक्शन 20 करोड़ क्रॉस कर गया है. आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया.

‘राजा शिवाजी’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 6275 शोज मिले. वहीं फिल्म को 28.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने हिंदी में 3.40 करोड़ कमाए. वहीं मराठी में फिल्म ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया. मालूम हो कि फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.90 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें- 46 की उम्र में उर्वशी ढोलकिया का ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक बिकिनी पहन बीच के किनारे दिए पोज, देखें तस्वीरें

  • फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • पहले दिन फिल्म को 6192 शोज मिले.
  • वहीं फिल्म को 32.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
  • दो दिनों में मिलाकर मराठी में फिल्म ने 15.15 करोड़ कमा लिए हैं.
  • हिंदी में फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म को जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया है. रितेश देशमुख ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. ये फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषा में रिलीज हुई है. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. वहीं जेनेलिया डीसूजा फीमेल लीड में हैं. इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्च, महेश मांझरेकर, सचिन खेडकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, विद्या बालन, अमोल गुप्ते जैसे स्टार्स हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अभिनेताओं के लिए सुंदर दिखना जरूरी नहीं…’, बॉडी शेमिंग पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

इस फिल्म का क्लैश आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के साथ था. ‘एक दिन’ से साई पल्लवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म को लेकर काफी बज था. हालांकि, फिल्म को निगेटिव रिव्यूज मिले और फिल्म की कमाई पर भी इसका असर दिखा. ‘राजा शिवाजी’ के सामने ‘एक दिन’ टिक नहीं पाई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *