Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में ‘वाझा 2’ निकली आगे, ‘धुरंधर 2’ का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

63ea3b7436bba20221a770b541b577561776272314663587 original


‘धुरंधर 2’ को बुधवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में साउथ की एक फिल्म ने पछाड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ की कमाई अब धीरे-धीरे कम हो रही है. वहीं साउथ की फिल्म ‘वाझा 2’ हर दिन धमाल कर रही है. फिल्म ने 14 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और बुधवार को ‘धुरंधर 2’ से आगे निकल गई.

‘वाझा 2’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ दिया है. ‘वाझा 2’ बुधवार को 4.76 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म 14वें दिन यानी बुधवार को 4.76 करोड़ की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 106.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

वाझा को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 5.50 करोड़, तीसरे दिन 7.20 करोड़, चौथे दिन 8.55 करोड़, छठे दिन 7.10 करोड़, सातवें दिन 7 करोड़, आठवें 7.85, नौवें दिन फिल्म ने 6.35 करोड़, दसवें दिन 7.60 करोड़, 11वें दिन 8.5 करोड़, 12वें दिन 5.05 करोड़, 13वें दिन 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘धुरंधर 2’ का बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने बुधवार को 4.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मंगलवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 42.6 परसेंट की कमी देखने को मिली है. फिल्म के बुधवार के कलेक्शन के आंकड़े ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. फिल्म ने टोटल 1,099.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 1316.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 1732.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 416.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स अहम रोल में दिखे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *