Shreya Ghoshal New House: बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल अक्सर किसी ना किसी गाने या फिर स्टेज शोज को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन अब वह किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि नई संपत्ति खरीदने की वजह से सुर्खियों में हैं. सिंगर को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.
श्रेया घोषाल ने परिवार के साथ खरीदा घर
सीआरई मैट्रिक्स प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी नई प्रॉपर्टी परिवार के सदस्यों के साथ खरीदी है. जानकारी के मुताबिक, श्रेया घोषाल ने अपने पेरेंट्स शर्मिष्ठा घोषाल और बिस्वजीत घोषाल के साथ खरीदी है. उनकी नई प्रॉपर्टी मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम इलाके में है.
श्रेया घोषाल के अपार्टमेंट का एरिया और कीमत
श्रेया घोषाल का नया अपार्टमेंट सरोजिनी रोड, सांताक्रूज वेस्ट मुंबई में है. उनके घर के एरिया की बारे में बात की जाए ये 2601 स्क्वायर फीट में है और इसमें 299 स्क्वायर फीट में बालकनी है, जिसके बाद उनका अपार्टमेंट 2900 स्क्वायर फीट में है. इस अपार्टमेंट का ट्रांजेक्शन रजिस्ट्रेशन 24 अप्रैल, 2026 को दर्ज किया गया है. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इसकी कीमत 20.88 करोड़ है. जबकि सिंगर ने 1.25 करोड़ की स्टेम्प ड्यूटी भी चुकाई है. इसमें तीन कार की पार्किंग का स्पेस भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘काश मैं मना नहीं करती…’, अमीषा पटेल को ‘तेरे नाम’ ठुकराने का सालों बाद हुआ पछतावा
घोषाल फैमिली ने तीन महीने में खरीदी 3 प्रॉपर्टी
गौरतलब है कि घोषाल परिवार ने पिछले तीन महीनों में यह तीसरी प्रॉपर्टी मुंबई में खरीदी है. संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, इसी महीने की शुरुआत में घोषाल परिवार ने मुंबई के वर्ली में लगभग 60 करोड़ रुपये में दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे थे. श्रेया ने इससे पहले गोदरेज ट्रिलॉजी में दो अपार्टमेंट खरीदे थे. IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट का टोटल एरिया 2750.28 स्क्वायर फीट है. इसमें तीन पार्किंग का स्पेस भी है. इसके लिए उन्होंने 1.78 करोड़ रुपये स्टेम्प ड्यूटी दी थी और रजिस्ट्रेशन चार्जेस 30 हजार था. इसे 1 अप्रैल, 2026 को रजिस्टर कराया गया था.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रनटाइम के मामले में ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ को देगी टक्कर