Saturday Box Office: ‘राजा शिवाजी’ ने फिर भरी हुंकार, ‘भूत बंगला’ का भी जलवा, जानें शनिवार को किसने मारी बाजी

7b16ed18f4cadbcfbc6fdaaaec27d27c17783382804431403 original


सिनेमाघरों में इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाईं. इसमें कुछ तो पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी हैं. ऐसे में अब इस शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिली है. इसमें ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ का नाम टॉप पर है. दोनों ने ही शानदार कलेक्शन किया है. चलिए बताते हैं सेटरडे को किसने कितनी कमाई की.

दूसरे दिन बढ़ी ‘दादी की शादी’  का कलेक्शन

‘दादी की शादी’ की कमाई में दूसरे दिन बढ़त देखने के लिए मिली है. जहां फिल्म ने पहले दिन 60 लाख से खाता खोला था. वहीं, दूसरे दिन यानी कि शनिवार का इस फिल्म को फायदा मिला. इसने पहले दिन से ज्यादा कमाई करते हुए 94 लाख का बिजनेस किया.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1.54 करोड़ हो गया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी की फैशन डिजाइनर रहीं, अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में मिला बड़ा जिम्मा

‘राजा शिवाजी’ का 9वें दिन शनिवार का कलेक्शन

9वें दिन यानी कि दूसरे शनिवार को ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 5.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो कि 8वें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार के मुकाबले कहीं ज्यादा है. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 26.8% दर्ज की गई है. 

– इसी के साथ ही सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ हो गया है. 
– वहीं, ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ की कमाई की थी.

‘भूत बंगला’ का 23वें दिन का कलेक्शन

इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में भी शनिवार को उछाल दर्ज की गई है. ये इसका चौथा शनिवार यानी कि 23वां दिन है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 23वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा है. इस पर 15.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.

– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 154.75 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

वहीं, तीसरे दिन यानी शनिवार का फायदा फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को भी मिला. जहां, पहले दिन फिल्म की कमाई 42 लाख और दूसरे दिन 1.94 करोड़ में सिमट गई थी वहीं, तीसरे दिन इसमें उछाल दर्ज की गई है.

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने तीसरे दिन 3.51 करोड़ का बिजनेस किया.
– इसकी 26.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 3.43 करोड़ हो चुका है.

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘पैट्रियट’

मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. गुरुवार 7वें दिन से ही इसकी कमाई लाखों में ही सिमट जा रही है. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार 9वें दिन 80 लाख का बिजनेस किया.

– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.0 प्रतिशत रही. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 28.41 करोड़ रहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *