Dacoit BO Day 6: ‘धुरंधर 2’ के आगे ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, रिलीज के 6 दिन बाद भी आधा बजट वसूल नहीं पाई मृणाल-आदिवी की फिल्म

a800065d2154ed87a0f3daf444c03fb11776265827731209 original


आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था. फिर भी इसने ठीक शुरुआत की लेकिन वीकेंड पर ये बंपर कमाई नहीं कर पाई. अब वीकडेज में भी इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. चलिए यहां जानते हैं कि डकैत ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है?

डकैत’ ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन किया?
‘डकैत’ दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है. फिल्म से यूं तो काफी उम्मीदें थीं लेकिन  धुरंधर 2 ने इसका बंटाधार कर दिया. ये फिल्म 28 दिन पुरानी रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर के आगे कमाई नहीं कर पा रही है. खासतौर पर वीकडेज में तो इसकी हालत काफी खराब होती दिख रही है सोमवार को कमाई  झटका मिलने के बाद मंगलवार को ये थोड़ी संभली भी लेकिन छठे दिन यानी बुधवार को ‘डकैत’ की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है और इसी के साथ इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘डकैत’ ने 6.55 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 6.85 करोड़ कमाए. तीसरे दिन की कमाई 6.40 करोड़, चौथे दिन का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये और 5वें दिन का कारोबार 3 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डकैत’ ने रिलीज के छठे दिन 1.55 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘डकैत’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 27.05 करोड़ रुपये हो गई है.

‘डकैत’ 6 दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधा बजट
‘डकैत’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म बेहद धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है. शॉकिंग बात ये है कि 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के 6 दिन बाद भी पूरी लागत तो दूर आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है. ऐसे में अब फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की भूत बंगला भी आ जाएगी. पहले से  धुरंधर 2 के आगे कमाई के लिए संघर्ष कर रही ‘डकैत’ को भूत बंगला के रिलीज होने के बाद चंद करोड़ कमाना भी मुश्किल हो जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि डकैत दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.  

डकैत के बारे में
डकैत का निर्देशन डेब्यूटेंट निर्देशक शेनिल देव ने किया है. यह फिल्म बदले की भावना से इंस्पायर एक युवक की कहानी है. फिल्ममें आदिवी शेष ने एक गुस्सैल कैदी की भूमिका निभाई है, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड (मृणाल ठाकुर द्वारा स्टारर) से धोखे का बदला लेना चाहता है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इसमें प्रेम, विश्वासघात और पश्चाताप जैसी थीम को दिखाया गया है. फिल्म में एक्शन और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है. अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला और सुनील वर्मा जैसे कलाकारों ने भी डकैत में अहम रोल प्ले किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *