‘कमर मटकाने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती’, शिल्पा शेट्टी ने डांस डे पर शेयर किया मजेदार वीडियो

079112bfbabcd6573cf9c7eaa49601c917774523265411296 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ दिलचस्प वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर उन्होंने एक मजेदार डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका एनर्जी से भरपूर अंदाज़ देखने को मिला. उन्होंने ने एक खास नोट भी लिखा है. 

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया मजेदार वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.इस वीडियो में वह पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक सवाल दिखाया गया, ‘उम्र बढ़ रही है, कब तक ऐसे मटकती रहोगी?’ इस पर शिल्पा ने बड़े ही मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया, ‘मटकूंगी, जब तक मन करेगा तब तक मटकूंगी.’

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मटकने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. हर दिन को डांस डे की तरह जियो और खुशी के साथ थिरको, जिंदगी को नाचते-गाते जीओ.’

ये भी पढ़ेंः सलमान खान की फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री, हैदराबाद में शूटिंग के सेट पर दिखे

सेलेब्स ने किया रिएक्ट
उनका ये बेफिक्र और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. उनके इस मजेदार वीडियो पर सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. उनकी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने कमेंट में लिखा, सो क्यूट. वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिल वाले इमोजी भेजे. 

बता दें, शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर माना जाता है. वो अपने शानदार डांस स्टेप्स, ग्रेसफुल मूव्स के लिए पॉपुलर हैं. वे न केवल एक अच्छी डांसर हैं, बल्कि उन्होंने ‘सुपर डांसर’ जैसे शोज में जज बनकर अपने एक्सपीरियंस से कंटेस्टेंट्स को गाइड भी कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ेंः फातिमा सना शेख ने बिकिनी में दिया पोज, फोटोशूट को लेकर पहले ट्रोल हो चुकी हैं एक्ट्रेस

वर्क फ्रंट की बात करें तो,  शिल्पा शेट्टी अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगी. फिल्म में संजय दत्त भी उनके साथ दिखेंगे. फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *