Box Office: ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिर भी ‘भूत बंगला’ से है आगे, जानें शनिवार को किसने मारी बाजी

fe9d31dd90abbb9d9418ea97986a267c17777334492461403 original


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश आम बात है लेकिन जब एक साथ तीन या फिर चार फिल्मों को रिलीज कर दिया जाता है तो इसका खामियाजा बॉक्स ऑफिस फिल्मों को भुगतना पड़ता है. ऐसे में इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. साउथ और बॉलीवुड की 3 फिल्में रिलीज हुईं. जबकि दो फिल्में ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी थीं. ऐसे में इस शनिवार को तगड़ा क्लैश देखने के लिए मिला, जिसमें ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में गिरावट तो आई लेकिन फिर भी ये ‘भूत बंगला’ से आगे है.

दूसरे दिन ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में आई गिरावट

रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे के मौके पर 11.35 करोड़ का बिजनेस किया था, जिस पर 27.9% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 8.70 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 20.05 करोड़ हो गया है.

इसके अलावा ‘राजा शिवाजी’ की मराठी और हिंदी में भाषा में कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 2.97 करोड़ और मराठी में 5.73 करोड़ की कमाई की.

फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
राजा शिवाजी (डे-2) 8.70 करोड़  27.9%
भूत बंगला (डे-16) 3.64 करोड़  20.0%
पैट्रियट (डे-2) 3.44 करोड़  43.0%
कारा (डे-3) 3.61 करोड़ 24.4%

यह भी पढ़ें: मराठी की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख की फिल्म ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स

‘भूत बंगला’ की 16वें दिन की कमाई

वहीं, ‘भूत बंगला’ ने अपने तीसरे शनिवार यानी कि 16वें दिन भी अच्छा बिजनेस किया है. लेकिन, ‘राजा शिवाजी’ के मुकाबले ये काफी कम है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 3.64 करोड़ का बिजनेस किया, जिस पर 20% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 136.29 पहुंच गया है.

‘पैट्रियट’ की भी दूसरे दिन घटी कमाई

इसके साथ ही मोहनलाल और ममूटी की फिल्म ‘पैट्रियट’ की कमाई के बारे में बात करें तो साउथ की फिल्म ‘पैट्रियट’ की भी दूसरे दिन कमाई घटी है. सैकनिल्क के मुताबिक, इसने महज 3.44 करोड़ का कलेक्शन किया. इस पर 43.0% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसकी कुल कमाई 13.24 करोड़ हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: रोमांस से थ्रिल तक, थिएटर में हो गईं मिस तो ओटीटी पर निपटा लें साउथ की ये 7 धांसू फिल्में

‘कारा’ ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

बहरहाल, धनुष की फिल्म ‘कारा’ ने तीसरे दिन यानी कि शनिवार को ठीकठाक बिजनेस किया. सैकनिल्क के अनुसार, धनुष की फिल्म की कमाई 3.61 करोड़ रही. इस पर 24.4% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसका इंडिया नेट कलेक्शन 16.76 करोड़ पहुंच गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *