बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन और ज्वैलरी डिजाइनर सबा अली खान ने 1 मई को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस और राइटर सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन सबा के जन्मदिन की कुछ खास फोटोज शेयर की हैं.
सोहा अली खान ने शेयर की फोटोज
सोहा अली खान ने अपनी बड़ी बहन सबा अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में पूरे पटौदी परिवार की झलक देखने को मिल रही है. खास बात ये है कि इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी शामिल हुए. सोहा ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ा देर से सही, लेकिन इंतज़ार के लायक- हैप्पी बर्थडे आपा.’
ये भी पढ़ें:- सोहा अली खान को हर अक्टूबर के महीने में पिता से क्यों मिलते थे 50 रुपये? एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
सबा अली खान ने कहा शुक्रिया
वहीं, सबा अली खान ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, ‘1 मई 2026. परिवार के साथ खूबसूरत पल….. 50वां जन्मदिन… और मैंने इसे खूब एंजॉय किया. अभी बहुत कुछ बाकी है, लेकिन ये एक खूबसूरत सफर की बेहद खास शुरुआत रही. लंच होस्ट करने के लिए शुक्रिया सोहा. शानदार बलून्स, कार्ड और गिफ्ट के लिए बेबो और भाई का भी धन्यवाद. इन्नी का कार्ड और जेह बाबा का वॉइस नोट सच में बेहद खास थे. आप सभी ने इस दिन को यादगार बना दिया. इस साल की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई. लड़कों की कमी महसूस हुई- जेह, तैमूर, इग्गी और हां सारा की भी और अम्मा की भी. आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. थैंक्यू.’
करीना कपूर ने लूटी महफिल
इस फैमिली गेट-टुगेदर की कई तस्वीरों में पूरा पटौदी परिवार एक साथ नजर आया और सभी ने एक से बढ़कर एक पोज दिए. एक तस्वीर में सैफ अली खान अपनी बहनों के साथ नजर आए, जबकि दूसरी फोटो में करीना कपूर बर्थडे गर्ल के साथ पोज देती दिखीं. इस खास लंच पार्टी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त भी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें:- सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने परिवार संग मनाई महाशिवरात्रि, वीडियो शेयर दिखाई पूजा की झलक
ज्वैलरी डिजाइनर हैं सबा अली खान
बता दें कि पटौदी खानदान कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है. पटौदी के पूर्व नवाब और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शर्मिला टैगोर से शादी की थी. मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के तीन बच्चे हैं, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और दो बेटियां एक्ट्रेस सोहा अली खान, डिजाइनर सबा अली खान.