कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट

02a358875aaca2e78fd043809944a0871777713328595209 original


संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन अक्सर वे खुलकर अपनी बातें भी रखती रहती हैं. हाल ही में त्रिशला ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपने पिता के साथ रहना चाहती थीं इसलिए वे बॉलीवुड फिल्में करना चाहती थीं.

संजय दत्त की बेटी त्रिशला एक्टिंग करना चाहती थीं
दरअसल ‘इनसाइड थॉट्स आउट लाउड’ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, संजय दत्त की बेटी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड में आने के बारे में सोचा था. त्रिशाला ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा, “मैंने बचपन में इसके बारे में सोचा था. मैं यह नहीं सोच रही थी कि मुझे अभिनेत्री बनना है क्योंकि अभिनय मेरा जुनून है, मैं बस अपने पिता के करीब रहना चाहती थी.”

संजय दत्त ने कैसे किया था रिएक्ट
त्रिशाला ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता संजय दत्त से इस आइडिया पर चर्चा की तो उनकी कैसा रिएक्शन था. उन्होंने खुलासा किया, “उन्होंने बहुत मुश्किल दौर देखे हैं. उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्या यही तुम्हारा पैशन है? क्या तुम्हें इसकी ओर खिंचाव महसूस होता है?’ मैंने कहा, ‘मैं बस आपके साथ और समय बिताना चाहती हूं.’ तो उन्होंने कहा, ‘चलिए, पहले उस बारे में बात करते हैं जिसमें तुम्हारा इंटरेस्ट है और फिर तुम्हें उस राह पर ले चलते हैं. सिर्फ इसलिए कि तुम फलां-फलां की बेटी हो, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम एक मशहूर अभिनेत्री बन जाओगी और सारे ऑफर तुम्हारे पास आने लगेंगे.’”

इसी बातचीत में त्रिशाला ने थेरेपिस्ट बनने के अपने फैसले के बारे में बताया और कहा कि खुद एक फिल्मी परिवार से होने के नाते उनका मानना ​​है कि इंडस्ट्री में मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने वाले लोग बहुत कम हैं, उन्होंने कहा, “मैं बस लोगों से जुड़ना चाहती थी, उन्हें यह बताना चाहती थी कि चाहे आप इंडस्ट्री में हों या न हों, सब कुछ हमेशा अच्छा ही नहीं होता. हम भी आप जैसे ही इंसान हैं.”

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 15: ‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी मचाया धमाल, प्रभास की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड

संजय दत्त की बेटी होने पर त्रिशला को कैसा लगता है?
इससे पहले, एक बातचीत में, त्रिशाला से पूछा गया कि संजय दत्त की बेटी होने पर उन्हें कैसा लगता है. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, ये नॉर्मल लगता है, वह किसी भी अन्य पिता की तरह हैं. जब मैं उनके साथ होती हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मैं अपने पिता के साथ हूं. यह वैसा ही महसूस होता है जैसा आप शायद अपने पिता के साथ होने पर महसूस करते हैं.”

संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं त्रिशला
बता दें कि त्रिशाला दत्त का जन्म 1988 में हुआ था और वे संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. 1996 में ऋचा के निधन के बाद, त्रिशाला की परवरिश उनके नाना-नानी ने अमेरिका में की. ऋचा का निधन कैंसर से हुआ था, उनके निधन के बाद, संजय दत्त ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन 2008 में दोनों अलग हो गए थे. उसी साल उन्होंने मान्याता दत्त से शादी की. बाद में, 2010 में इस जोड़ी के जुड़वां बच्चे हुए , बेटा शाहरान और बेटी इकरा.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *