इस देश में 2008 के बाद जन्मे लोगों के लिए धूम्रपान पर बैन, घटेगा टैक्स रेवेन्यू, होगा अरबों का नुकसान

c2867bfe8c2dd337bbf1bcc20be4cf0d17768579577381216 original


UK Smoking and Tobacco Ban: ब्रिटेन में आने वाले टाइम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, यहां एक पूरी पीढ़ी को सिगरेट और तंबाकू खरीदने की परमिशन नहीं मिलेगी, क्योंकि तंबाकू और वेप्स बिल संसद से पास हो चुका है और शाही मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा. मतलब साफ है कि इसके तहत 1 जनवरी 2009 या उसके बाद पैदा हुए लोग जीवनभर सिगरेट या तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे.

क्या है सरकार का प्लान?

  • अभी सिगरेट खरीदने की उम्र 18 साल है.
  • लेकिन 2027 से हर साल यह उम्र सीमा 1 साल बढ़ती चली जाएगी.
  • मतलब साफ है कि नई पीढ़ी के लिए तंबाकू पूरी तरह बंद हो जाएगा.
  • ये नियम पूरे UK ( इंग्लैंड, स्कॉटलैंड,वेल्स,उत्तरी आयरलैंड) में लागू होंगे.

निवेशकों के लिए क्यों है चिंता?

  • इस मामले में देखा जाए तो सबसे बड़ी बात यह है कि यह कानून सिर्फ एक पीढ़ी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धीरे-धीरे पूरे तंबाकू बाजार को खत्म करने की दिशा में कदम है.
  • इसके बाद अब तंबाकू कंपनियों को अपना बिजनेस मॉडल बदलना पड़ेगा.
  • साथ ही नए बाजार तलाशने की जरूरत पड़ेगी.
  • इन्वेस्टर्स का भरोसा कमजोर हो सकता है.

सरकार की कमाई पर होगा असर

क्योंकि ब्रिटेन सरकार तंबाकू से काफी बड़ी कमाई करती है. अगर बात करें…

  • 2024-25 में लगभग  £8.8 बिलियन (लगभग ₹95,000 करोड़) की कमाई की.
  • 2025-26 में यह घटकर £8 बिलियन (लगभग ₹80,000–85,000) करोड़ रहने का अनुमान है.

अगर वहीं नई पीढ़ी पर बैन लागू होता है तो यह कमाई धीरे-धीरे करके खत्म हो जाएगी.

नुकसान होगा या फायदा?

  • बात करें नुकसान की तो टैक्स रेवेन्यू में गिरावट आएगी.
  • वहीं फायदे के बारे में देखें तो हेल्थ सिस्टम (NHS) पर खर्च कम होगा.
  • लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी.
  • साथ ही वर्कफोर्स ज्यादा प्रोडक्टिव होगी.

बिजनेस और मार्केट पर होगा असर

  • छोटे दुकानदारों की बिक्री पर गहरा असर पड़ेगा.
  • साथ ही अवैध तस्करी यानी ब्लैक मार्केट बढ़ने का खतरा है.
  • अभी की £2.8 बिलियन (लगभग ₹28,000–30,000 करोड़) का नुकसान अवैध कारोबार से हो रहा है.

शेयर बाजार पर असर

  • बड़ी कंपनियां जैसे British American Tobacco (BAT) और Imperial Brands प्रभावित होंगी.
  • इन्वेस्टर्स को अब यह डर है कि कहीं दूसरे देश भी ऐसे नियम न लागू कर दें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *