आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2 ‘ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफस पर धमाल मचाते हुए दो महीन से ज्यादा हो गए हैं. वहीं अब ये ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है लेकिन ये अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है और कमाई कर रही है. हालांकि इसके कलेक्शन अब काफी कम हो चुका है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि ओटीटी रिलीज से पहले ये फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. चलिए यहां ‘धुरंधर 2 ‘ के 76वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
‘धुरंधर 2’ की 10हफ्तों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘धुरंधर 2 ‘ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी इस स्पाई थ्रिलर ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये कमा डाले थे. फिर दूसरे में फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए और ओरिजनल ‘धुरंधर’ के 840.20 करोड़ रुपये के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया, इसके बाद तीसरे वीक में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए. वहीं चौथे हफ्ते में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, इस फिल्म ने 54.70 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की और पांचवें हफ्ते का कलेक्शन 19.52 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ ये 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई.
छठे हफ्ते में फिल्म ने 12.45 करोड़, 7वें वीक में 5.58 करोड़, 8वें हफ्ते में 3.89 करोड़, नौवें वीक में 2.19 करोड़ रुपये और 10वें हफ्ते में इसने 1.45 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया.
‘धुरंधर 2’ के 76वें दिन कितनी हुई कमाई?
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 75वें दिन 10 लाख जोड़े थे. इसके बाद सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 76वें दिन यानी 11वें मंगलवाप को ‘धुरंधर 2 ‘ ने 12 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ फिल्म का भारत में 76 दिनों का नेट कलेक्शन अब 1148.88 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज से पहले क्या बना पाएगी ये रिकॉर्ड?
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ अब भारत में 1150 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन के आंकड़े को छूने के करीब है इस मील के पत्थर को पार करने के लिए इसे अब 1.12 करोड़ और कमाने होंगे. वहीं इस फिल्म का ओटीटी प्रीमियर 4 जून, 2026 को जियोहॉटस्टार पर होने वाला है ऐसे में कल तक ‘धुरंधर 2’ के लिए 1.12 करोड़ कमाना मुमकिन नहीं लग रहा है. यानी ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ 1150 करोड़ी बनने से चूक जाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के बाद ये सिनेमाघरों में और कितने दिन टिक पाती है.