‘ये मुझे मां से मिला है’, मां स्मिता पाटिल को याद कर इमोशनल हुए प्रतीक बब्बर, शेयर की Unseen फोटो

08c5d66ed4b92986bfd4724f700a451517787435095251400 original


स्मिता पाटिल की गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है. उन्होंने बॉलीवुड को ‘मंडी’, ‘अर्थ’, ‘अर्ध सत्य’ जैसी कई शानदार फिल्में दीं. हालांकि, 31 साल उम्र में बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद उनका निधन हो गया. अब एक्टर प्रतीक अपनी मां स्मिता को याद कर इमोशनल हुए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्मिता के जवानी के दिनों की एक पुरानी फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है. 

मां जैसा पोज देते दिखे प्रतीक बब्बर
प्रतीक ने सोशल मीडिया पर अपनी मां स्मिता और अपनी फोटो का एक कोलाज शेयर किया है. इस कोलाज में मां-बेटे दोनों एक जैसा पोज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है. जहां स्मिता पाटिल विंटेज फ्रेम में पोज देती दिखाई दे रही हैं, वहीं प्रतीक डेनिम लुक में उसी अंदाज को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं. प्रतीक ने कैप्शन में लिखा, ‘ये मुझे मेरी मां से मिला है.’ उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें:- प्रतीक बब्बर ने इस वजह से पापा राज बब्बर को अपनी शादी में नहीं किया था इनवाइट, 3 महीने बाद किया खुलासा

प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद हुआ था स्मिता पाटिल का निधन
बता दें कि स्मिता पाटिल ने 1983 में एक्टर राज बब्बर से शादी की थी. साल 1986 में इस कपल ने बेटे प्रतीक बब्बर का स्वागत किया, लेकिन बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया. इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के साथ रहने लगे. दरअसल, नादिरा और राज बब्बर 1975 में शादी के बंधन में बंधे थे. इनके दो बच्चे, आर्य बब्बर और जूही बब्बर हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘रात गई बात गई…’प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- 90 पर्सेंट शादियां फेक होती है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *