साउथ से लेकर बॉलीवुड में धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडेबल अभिनेत्री बन चुकी हैं. उनके पास इन दिनों फिल्मों की लाइनें लगी हुई हैं. ‘पुष्पा’ स्टार एक के बाद एक हिट दे रही हैं. इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी इस फिल्म की रिलीज के बाच खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री ने अपनी फीस बढ़ा ली है. चलिए बताते हैं इसके लिए अभिनेत्री ने कितने पैसे लिए हैं.
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई फीस
इंडिया.कॉम के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया छपी रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा द राइज’ के लिए महज 2 करोड़ रुपये ही चार्ज किए थे. लेकिन इस फिल्म की अपार सफलता और धांसू कमाई के बाद अभिनेत्री ने अपनी फीस भी बढ़ा दी. उनकी फीस में 50 प्रतिशत से ज्यादा उछाल देखी गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म Aadavallu Meeku Johaarlu के लिए 3 करोड़ रुपये बतौर फीस ली. वहीं, ‘सीता रामम’ के लिए भी उन्होंने करीब इतनी ही फीस ली.

यह भी पढ़ें: ‘अपने गाने की ऐसी की तैसी क्यों कर रहे हो?’, ‘ऊंचा लंबा कद’ के रीमेक पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार
‘कॉकटेल 2’ के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहीं रश्मिका?
इसके साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना की मौजूद फीस को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें बंपर उछाल देखने के लिए मिली है. TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस फिलहाल एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज कर रही हैं. इस लिहाज से 2 करोड़ के हिसाब से रश्मिका की फीस में 650% बढ़ चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूल कर रही हैं. हालांकि, इसे लेकर उनकी ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
रश्मिका मंदाना का डेब्यू और फीस
रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी लेकिन पॉपुलैरिटी और स्टारडम फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ से मिला. इसके बाद उन्होंने हिंदी में भी फिल्म ‘गुड बाय’ से डेब्यू किया. इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. जीक्यू की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये बतौर फीस ली थी. वहीं, तमिल फिल्म ‘वरिसु’ और हिंदी फिल्म ‘मिशन मजनू’ के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.
यह भी पढ़ें: ‘देऊळ बंद 2’ ने रचा इतिहास, बनी मराठी की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 11 दिन में कमाया 340% प्रॉफिट
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘एनिमल’ के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस लगातार बढ़ाई. रणबीर की फिल्म के लिए जहां उन्हें 4 करोड़ मिले थे वहीं, बताया जाता है कि उन्होंने ‘पुष्पा द रूल’ के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. इसके साथ ही कोई कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका ने ‘छावा’ के लिए 4 करोड़ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे. इन सारी फिल्मों के बाद रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने अपनी फीस 2 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ कर लिया है.
कब रिलीज होगी फिल्म ‘कॉकटेल 2’?
बहरहाल, अगर रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसके जरिए वो पहली बार शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. फिल्म को 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.