Box Office: 1 महीना, कमाई 150 करोड़ के पार! मई में मराठी की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

e0ece157f2924b3edcb5e82f173d40e517801420884581403 original


हर हफ्ते बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की सिनेमाघरों में लाइन लगी होती है. मई का महीना भी खत्म होने को है और इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्में हुईं. उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी की. लेकिन मई के महीने में जहां बॉलीवुड और साउथ की ढेरों फिल्में आईं वहीं, मराठी सिनेमा की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा ही जमा लिया. दोनों ने मिलकर 150 करोड़ के पार कर लिया. ऐसे में चलिए बताते हैं मई में बॉक्स ऑफिस कैसा रहा.

बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस (वर्ल्डवाइड कलेक्शन)

मई 2026 महीने में बॉलीवुड फिल्मों की भरमार रही. इसमें ‘एक दिन’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘दादी की शादी’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मई में रिलीज हुई बॉलीवुड मूवीज ने 153.93 करोड़ का बिजनेस किया. इसमें ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई शामिल नहीं है.

1- एक दिन- 5.50 करोड़
2- दादी की शादी- 8.09 करोड़
3- मैं एक्टर हूं- 28 लाख
4- आखिरी सवाल- 3.51 करोड़
5- पति पत्नी और वो दो- 109 करोड़
6- चांद मेरा दिल- 27.55 करोड़ (8 दिन)

यह भी पढ़ें: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में ‘पेड्डी’, ‘जन नायकन’ बनेंगे CM विजय
 
साउथ की फिल्मों का हाल

साउथ में भी ढेरों फिल्मों को मई महीने में रिलीज किया गया. ऐसे में साउथ की बड़ी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इसमें बड़ी फिल्मों की बात की जाए, जिन्होंने धांसू कमाई की तो इसमें ‘दृश्यम 3’, ‘करुप्पू’ और ‘पैट्रियट’ जैसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इसमें ‘करुप्पू’ ने सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 274.03 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. ‘दृश्यम 3’ ने 207.83 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी कमाई अभी भी जारी है. वहीं ‘पैट्रियट’ फ्लॉप रही. मई साउथ फिल्मों के लिए शानदार साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: 4 मिनट 48 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे शूट करने 3 दिन तक सेट पर नहीं आए थे गोविंदा, फिर 1 दिन में किया था कंप्लीट!

मराठी की दो फिल्मों ने किया 150 करोड़ के करीब कलेक्शन!

इतना ही नहीं, मई के महीने में मराठी की दो फिल्में सिनेमाघरों में आईं. पहली ‘राजा शिवाजी’ और दूसरी ‘देऊल बंद 2’ को रिलीज किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 29 दिनों में वर्ल्डवाइड 115.39 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद ये मराठी की टॉप हिट फिल्म बन गई. इसी बीच ‘देऊल बंद 2’ ने महज 8 दिनों में 39.15 करोड़ की कमाई की. हालांकि, इसकी कमाई जारी है. इस वीकेंड के बाद मराठी की दोनों फिल्मों की कमाई 150 करोड़ के पार हो सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *