पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर 18 मई को अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं. उनके फैंस पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी दूर तक फैले हुए हैं. अली जफर की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर शख्स रूबरू है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है. चलिए अली जफर की लव स्टोरी जानते हैं.
अली जफर की लव स्टोरी
पाकिस्तान के फेमस सिंगर अली जफर भले ही करोड़ों लड़कियों के दिलों की धड़कन हों, लेकिन उनका दिल सिर्फ एक लड़की के लिए ही धड़कता है और वो हैं उनकी पत्नी आयशा फाजली. उनका गाना ‘मेरे मोहल्ले में चांद जो आया है, ईद जो लाया है… तू ही तो नहीं’ को आपको याद ही होगा. वैसे उनकी लाइफ की चांद वाकई उनकी बीवी ही हैं.
पेंटिंग में भी माहिर हैं अली जफर
अली जफर सिर्फ एक्टिंग और सिंगिंग ही नहीं, बल्कि पेंटिंग में भी माहिर हैं. जब वो 8 साल के थे, उन्होंने तभी से पेंटिंग करना शुरू कर दिया था. अली होटल और कई जगहों पर पेंटिंग करते थे. साल 2000 में एक दिन वो एक होटल की लॉबी में पेंटिंग कर रहे थे और वहीं उनकी मुलाकात आयशा फाजली से हुई. आयशा से मिलते ही अली उन पर फिदा हो गए और तब से ये खूबसूरत जोड़ी एक साथ है.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी सिंगर ने अली जफर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, एक्टर बोले- सीक्रेटली माफी मांग ली
अली जफर को नहीं पहचानते थे ससुर
यहीं अली जफर और आयशा फाजली के बीच दोस्ती और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सिंगर ने अपने परिवार वालों से बात करने का फैसला किया. इसके बाद अली के फैमिली मेंबर्स आयशा के घर रिश्ता लेकर गए और खास बात ये है कि आयशा के घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पाकिस्तान में अली की खूब फैन फॉलोइंग है.
जब किडनैप हुए अली जफर और आयशा फाजली
अली और आयशा अक्सर साथ में डिनर डेट पर जाया करते थे. इंडिया टुडे के अनुसार, साल 2008 में भी एक बार दोनों डिनर के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप कर लिया. किडनैपर्स को अली-आयशा के परिवार ने लाखों रुपये दिये थे, उसके बाद उन्होंने दोनों को छोड़ा. हालांकि, किडनैपर्स कौन थे इसका पता कभी नहीं लग पाया. बता दें कि अली जफर ने 28 जुलाई 2009 को आयशा फाजली से लाहौर में शादी की. उनके दो बच्चे एक बेटा अजान जफर और एक बेटी अलीजा जफर हैं.
ये भी पढ़ें:- Ali Zafar Birthday: ‘छन्नो’ गाकर अली जफर ने जीता था दुनिया का दिल, एक्टिंग-सिंगिंग से पहले करते थे यह काम