कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था. ये बात बहुत कम लोग जानते हैं, कि डॉक्टर दम्पत्ति का बेटा होने के बावजूद और अपनी पीढ़ी के सबसे पॉपुलर सितारों में से एक बनने से पहले, कार्तिक आर्यन की जिंदगी मुंबई में काफी संघर्ष से भरी थी.
जी हां, शोहरत, सफलता और मजबूत बॉक्स ऑफिस पहचान से बहुत पहले, एक्टर कथित तौर पर एक छोटे से शेयर किए गए अपार्टमेंट में कई अन्य स्ट्रगल कर रहे कलाकारों के साथ रहते थे और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे.
चुपके-चुपके ऑडिशन देने जाते थे कार्तिक
गौरतलब है कि फिल्मी बैकग्राउंड या इंडस्ट्री कनेक्शन न रखने वाले परिवार से आने वाले कार्तिक कथित तौर पर मुंबई में कॉलेज के दिनों के दौरान ही चुपके-चुपके ऑडिशन देने जाते थे. वो अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए शहरभर में ऑडिशन के लिए सफर करते थे और उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद ही अपने माता-पिता को अपने एक्टिंग करियर के सपने के बारे में बताया था.
ये भी पढ़ेंः एक महीने में दूसरी बड़ी डील, सोनू निगम ने 95 लाख मे बेंचे कर्जत के 5 प्लॉट्स

अपने रूममेट्स के लिए बनाते थे खाना
हालांकि संघर्ष के दिनों में अपने माता-पिता से पैसे लेने की बजाय अपना खर्च संभालने के लिए कार्तिक एक सिंपल शेयर किए गए अपार्टमेंट में अन्य स्ट्रगलिंग एक्टर्स के साथ रहते थे, जहां रूममेट्स रोजमर्रा की जिम्मेदारियां बांटते थे और कार्तिक अक्सर सबके लिए खाना बनाया करते थे. दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड में सफलता मिलने के ,सालों बाद, कार्तिक ने कथित तौर पर वो अपार्टमेंट ही खरीद लिया, जहां वो कभी स्ट्रगलर के तौर पर रहा करते थे.
‘प्यार का पंचनामा’ को 15 साल पुरे
आज, 20 मई को, जब ‘प्यार का पंचनामा’ ने 15 साल पूरे किए हैं तो कार्तिक का सफर, इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाने का सपना देखने वाले कई आउटसाइडर्स के लिए प्रेरणा बन चुका हुआ है. फिलहाल लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने समय के साथ कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया है, लेकिन कार्तिक आज भी खुद को वही मानते हैं, जो वे थे, जड़ों से जुड़े हुए.
बता दें, कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थी.