Karuppu Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े सूर्या, ‘करुप्पू’ ने रजनीकांत की ‘रोबोट’ को पछाड़ा

3ca35a112ec7ae9a14f08eca2893acdf1779980549198587 original


सूर्या ने फिल्म ‘करुप्पू’ से फैंस को खूब इंप्रेस किया है. इस फेंटेसी ड्रामा को बहुत पसंद किया जा रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे बरसा रही है. आरजे बालाजी डायरेक्टेड इस फिल्म ने 2 हफ्तों में ही धमाकेदार कलेक्शन किया. फिल्म ने रजनीकांत की ‘रोबोट’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

‘करुप्पू’ का 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘करुप्पू’ ने 13वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 12वें दिन 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने 163.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 130 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने 33.20 करोड़ का रिटर्न दे दिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 192.57 करोड़ का बिजनेस किया.

ये भी पढ़ें- Box Office Records: ‘धुरधंर 2’ के 6 बड़े रिकॉर्ड, इंडिया में ही नहीं नॉर्थ अमेरिका में भी रचा इतिहास, बनीं हाईएस्ट ए रेटेड इंडियन ग्रॉसर

फिल्म ने रजनीकांत की रोबोट को पछाड़ा
‘करुप्पू’ ने रजनीकांत की रोबोट (165 करोड़) को पछाड़ दिया. इसी के साथ ‘करुप्पू’ ने ‘कबाली’ को भी पछाड़ दिया है. ‘कबाली’ ने 150.12 करोड़ की कमाई की थी. अब ‘करुप्पू’ टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म में एंटर करने पर फोकस कर रही है. फिल्म को इस लिस्ट में शामिल होने के लिए 14.94 करोड़ के कलेक्शन की जरुरत है. फिल्म Varisu ने 178.14 करोड़ कमाए थे.

‘करुप्पू’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. आठवें दिन 7.8 करोड़ कमाए थे. नौवें दिन 12.45 करोड़ कमाए थे. दसवें दिन 14.45 करोड़ कमाए थे. 11वें दिन 5.9 करोड़ कमाए थे. 12वें दिन 4.45 करोड़ का बिजनेस किया था. 13वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर की बात, बोलीं- उनसे प्यार न करने की कोई वजह ही नहीं थी

बता दें कि ‘करुप्पू’ रिलीज से पहले विवादों में भी घिर गई थी. फिल्म एक दिन डिले हो गई थी. जिस दिन फिल्म को रिलीज होना था उस दिन फाइनेंशियल ईश्यूज की वजह से रिलीज नहीं हो पाई थी. फिर खबरें आई कि एक्टर सूर्या ने इस मामले को खुद हैंडल किया और अपनी तरफ से पैसे दिए. इसके बाद फिल्म को रिलीज किया गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *