हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का हाल ही में एक अलग अंदाज देखने को मिला है. दरअसल, एक्ट्रेस शादीशुदा लुक में नजर आईं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं.
कैसा है कंगना रनौत का लुक?
वीडियो में कंगना रनौत को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है और वो सीधे अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं. इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम हर तरफ से उन्हें घेरे रहती है. कंगना माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं. उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें उनका सिंपल और एलिगेंट लुक नजर आ रहा है. हालांकि, कंगना ने पैप्स से कोई बातचीत नहीं की और वहां से रवाना हो गईं.
ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ये फर्जी खबर कितनी शर्मनाक है
यूजर्स पूछ रहे ऐसे सवाल
जैसे ही कंगना का ये वीडियो सामने आया, फैंस के बीच खलबली मच गई और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई. हर कोई कंगना के इस लुक को देखकर हैरान है. एक यूजर ने लिखा, ‘गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली?. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चुपके से शादी कर ली क्या?’ एक यूजर ने कयास लगाते हुए लिखा, ‘हो सकता है ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो.’ जहां कुछ लोग कंगना के गुपचुप शादी करने का अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.
क्या कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंगना ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है. ये लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग का बताया जा रहा है. इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं. वहीं, फिल्म में कंगना की जोड़ी एक बार फिर आर माधवन के साथ बनी है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी कंगना रनौत
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को पिछली बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म मुंह के बल गिरी. अब कंगना जल्द ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें:- कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट अनाउंस, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से होगा मुकाबला