बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अंशुला ने पिछले साल अक्टूबर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की थी. अब कहा जा रहा है कि अंशुला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वो जुलाई में रोहन ठक्कर संग सात फेरे ले सकती हैं. अंशुला और रोहन की वेडिंग डेट कंफर्म हो गई है.
बोनी कपूर ने शुरू की शादी की तैयारियां
प्रेस फ्री जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर बोनी कपूर ने बेटी अंशुला कपूर की शादी की तैयारी शुरू कर दी हैं. उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों को शादी के बारे में बताया है, जिनमें स्क्रीनराइटर रूमी जाफरी, एक्टर अक्षय खन्ना समेत कुछ और लोग भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘वो सीढ़ियों पर रो रही थीं’, बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते का सच जानकर टूट गई थीं मोना कपूर, जसपिंदर नरूला का बड़ा खुलासा
6 जुलाई को होगी अंशुला कपूर की शादी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंशुला और रोहन 6 जुलाई, 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अंशुला के दोनों चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं. ऐसे में दोनों को भी भाई बोनी कपूर ने 6 जुलाई को फ्री रहने के लिए कहा है.
शादी में शामिल होंगी सोनम कपूर?
अंशुला कपूर की शादी को लेकर उनकी दोनों बहनें खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर बहुत एक्साइटिड हैं. दोनों अपनी बड़ी बहन की शादी के लिए तैयारी कर रही हैं. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में हर्षवर्धन कपूर, शनाया कपूर और रिया कपूर जैसे सेलेब्स भी शामिल होंगे. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने पति आनंद अहूजा और बच्चों के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल हो सकती हैं.
क्या करते हैं रोहन ठक्कर?
अंशुला कपूर के मंगेतर रोहन ठक्कर ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से फिल्म और क्रिएटिव राइटिंग का कोर्स किया है. वो सोशल मीडिया के लिए कॉपी राइटिंग भी कर चुके हैं. रोहन ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘द नोबलिस्ट’ का स्क्रीनप्ले भी लिखा था. फिलहाल रोहन ठक्कर बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं.
चार बच्चों के पिता हैं बोनी कपूर
बता दें कि बोनी कपूर ने 1983 में मोना कपूर से शादी की थी. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. हालांकि, 1996 में दोनों का तलाक हो गया. मोना कपूर से अलग होने के तुरंत बाद बोनी कपूर ने उसी साल श्रीदेवी से शादी रचाई. इस शादी से उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं. बता दें कि मोना कपूर का 2012 में कैंसर के कारण निधन हो गया था. वहीं, श्रीदेवी ने 2018 में इस दुनिया को अलविदा कहा.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं रोहन ठक्कर? जिनसे की अंशुला कपूर ने सगाई, जाने-क्या करते हैं अर्जुन कपूर के होने वाले ‘जीजू’