‘बकवास गाना है, नहीं चलेगा…’ हनी सिंह के इस हिट सॉन्ग पर भड़क गए थे शाहरुख खान

e39af9f0e7509caf26be79965045031217800327355731064 original


अपने गानों के साथ-साथ रैपर हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं. कभी सफलता के सातवें आसमान पर सवार रहे हनी सिंह अचानक ही ड्रग्स की बुरी लत के चलते अंधेरे के साये में खो गए थे. हनी के बुरे वक्त में सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनकी मदद की थी और उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह भी दी थी. लेकिन, एक बार शाहरुख, हनी पर भड़क गए थे और उनके एक गाने को बकवास बता दिया था. लेकिन, शाहरुख को हनी ने गलत साबित कर दिया था.

शाहरुख संग थे ऑस्ट्रेलिया टूर पर

हनी सिंह अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुके हैं और उन्होंने उनके साथ एक बार ऑस्ट्रेलिया टूर भी किया था. हनी सिंह ने कर्ली टेल्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, ‘चार बोतल वोडका गाना 2013 में बना था. जब मैं ऑस्ट्रेलिया टूर पर शाहरुख खान के साथ था. पंजाबी कम्यूनिटी ने वहां बहुत प्रोटेस्ट किया. कुछ लोगों ने कहा कि ये पंजाबी कल्चर का नाम खराब कर रहा है और ये वहां नहीं आएगा. शाहरुख भाई ने बोला कि ये नहीं आएगा तो टूर नहीं होगा. आखिरकार, वो टूर हुआ. मुझे बोला कि तू इसे दिल पर मत ले. 500 लोग प्रोटेस्ट कर रहे, लेकिन 15,000 लोग तो पागल हो रहे हैं तेरे लिए. मेरा दिल टूट गया.’

ये भी पढ़ें: ‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा’, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी नशे से दूर रहने की सलाह

शाहरुख ने बताया हनी के गाने को बकवास

हनी के मुताबिक वो अपने कमरे में गए जहां उनके साथ एक कोरियोग्राफर और एक डांसर भी था. हनी ने बताया था कि मैंने एक बोतल खोली और लैपटॉप पर बीट बनाने लगा. एक बोतल खत्म करने के बाद दूसरी और फिर तीसरी बोतल खोली. इसके बाद लाइन लिखी- ‘चार बोतल वोडका काम मेरा रोज का.’ गाना तैयार हो गया और अगली सुबह हनी ने शारुख को ये गाना सुनाया. हनी ने कहा था, ”मैंने कहा कि भाई रात को मैंने एक गाना बनाया है, सुनो. उन्होंने सुना और कहा कि ये बकवास गाना है, चलेगा नहीं.’

ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ हनी सिंह की एंट्री पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘दूध की रखवाली में बिल्ली बैठा दी’

हिट निकला सॉन्ग

हनी ने आगे कहा था, ”मैंने कहा कि ये चलेगा और फिर गाना बड़ा हिट हुआ.” बता दें कि इस गाने का इस्तेमाल साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में किया गया था. इसे एक्ट्रेस सनी लियोनी पर फिल्माया गया था. गाने को यूट्यूब पर 31 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *