2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग

650837726 18097456303981523 238843735625339434 n


80-90 के दशक में हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं. एक्टर्स और एक्ट्रेस का भी खूब जलवा रहा. राज बब्बर से लेकर धर्मेंद्र और जीतेंद्र तक जैसे बेहतरीन कलाकारों ने स्क्रीन पर खूब काम किया और फिल्मों के जरिए दर्शकों ने काफी पसंद किया. ऐसे में आज आपको 80 के दशक के उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कभी एक साल में 10 फिल्में की लेकिन आज वो छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं. चलिए बताते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में.

हम जिस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेता जगदीश राज की बेटी अनीता राज हैं. जहां उनके पिता के नाम 144 फिल्मों में पुलिस अफसर को रोल प्ले करने का रिकॉर्ड दर्ज है वहीं, उनकी बेटी और एक्ट्रेस अनीता राज एक समय पर एक साल में 10-10 फिल्मों में काम करती थीं. 

यह भी पढ़ें: 4 मिनट 48 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे शूट करने 3 दिन तक सेट पर नहीं आए थे गोविंदा, फिर 1 दिन में किया था कंप्लीट!

2 साल डेट और सीक्रेट वेडिंग

अनीता राज अब 63 साल की हैं लेकिन एक समय था जब उनकी एक्टिंग के साथ ही लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल थे. यहां तक कि फिल्म के स्टार्स तक उनके कायल थे. ITMB शोज से अनीता राज का एक इंटरव्यू वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है. ये इंटरव्यू 1987 का है. इस दौरान अभिनेत्री खुद से जुड़े राज खोले थे. उन्होंने सीक्रेट वेडिंग से लेकर डेटिंग तक के बारे में बात की थी.

अनीता राज ने बताया था कि वो विनोद खन्ना की फैन रही हैं और उनकी इच्छा पूरी हो गई. इसी बीच उनसे सुनील हिंगोरानी के साथ शादी और रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बताया, ‘तकरीबन दो साल तक शादी से पहले इश्क चला. रिश्ते के बारे में सब लोग जानते थे. परिवार के लोग भी जानते थे.’ 

650837726 18097456303981523 238843735625339434 n

इसके साथ ही अनीता राज से सुनील के साथ सीक्रेट वेडिंग को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मैंने शादी के लिए परिवार विरोध नहीं किया. मम्मी डैडी को पता था कि मैं उन्हीं के साथ शादी करने वाली हूं. तो बस ये था कि जल्दी कर ली. इसलिए थोड़ी समस्या था वरना अब कोई दिक्कत नहीं.’

करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग!

इतना ही नहीं, अनीता राज ने इस दौरान शादी के बाद एक्टिंग करने पर भी बात की और बताया कि वो एक्टिंग जारी रखेंगी या नहीं. अनीता बताती हैं, ‘डेढ़-दो साल तक एक्टिंग करूंगी. इसके बाद मैं परिवार की देखभाल करूंगी.’ इसके साथ ही वो बताती हैं, ‘सुनील की एक फिल्म में काम किया, जहां से प्यार परवान चढ़ा था.’ उन्होंने फिल्म का नाम ‘करिश्मा कुदरत का’ बताया था.

यह भी पढ़ें: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में ‘पेड्डी’, ‘जन नायकन’ बनेंगे CM विजय

कभी 1 साल में 10 फिल्में 

अनीता राज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्रेम गीत’ से साल 1981 में की थी. इसमें वो राज बब्बर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं. इसके बाद वो ऋषि कपूर के साथ ‘नौकर बीवी का’ (1983), धर्मेंद्र के साथ ‘गुलामी’ (1985), जितेंद्र के साथ ‘मजलूम’ (1986) और मनोज कुमार के साथ ‘क्लर्क’ (1989) में नजर आई थीं और एक्टिंग का लोहा मनवाया था. आलम ये था कि उन्हें जल्द ही पॉपुलैरिटी मिल गई थी और बताया जाता है कि वो एक साल में 10 फिल्मों में काम कर रही थीं.

2007 में कमबैक और छोटे पर्दे पर जमाई धाक

अनीता राज ने 1996 में फिल्मों को अलविदा कहने के बाद साल 2007 में कमबैक किया था. उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की थी. अभिनेत्री ने ‘तुम्हारी पाखी’, ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘छोटी सरदारनी’, ‘परिणीति’ जैसे कई हिट शोज दिए. वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कावेरी पोद्दार का भी रोल प्ले कर चुकी हैं. अब वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *