Peddi Box Office Day 1: रामचरण की ‘पेड्डी’ पहले दिन करेगी सॉलिड कमाई, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटना तय

6d5299c61dbfa39ee2fd55e25df4a6591779272716769119 original


Peddi Box Office Day 1: साउथ स्टार रामचरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को थियेटर में रिलीज हो रही है. कई बार पोस्टपोन होने के बाद यह फिल्म अब आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और ट्रेड मार्केट में इसकी कमाई को लेकर एनालिसिस भी शुरू हो गया है. रामचरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ फ्लॉप रही थी, ऐसे में फैंस के साथ-साथ खुद रामचरण को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

‘पेड्डी’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सॉलिड ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

फिल्म के मेकर्स इसे साउथ रीजन के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं. यही वजह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन भी नजर आने वाले हैं. 

Peddi Box Office Day 1: रामचरण की ‘पेड्डी’ पहले दिन करेगी सॉलिड कमाई, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटना तय

ये फिल्म तमिल, हिंदी सहित पांच लैंग्वेज में रिलीज होने वाली है.

रामचरण के ट्रांसफॉर्मेंशन की वजह से फिल्म की रिलीज के पहले ही अच्छा हाइप क्रिएट हो चुका है. वहीं, ‘चिकरी चिकरी’ सॉग्म भी ऑडियंस में पहले ही काफी पॉपुलर हो चुका है. 

‘पेड्डी’ पहले दिन कितना कमा सकती है?

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ को अच्छी ओपनिंग मिलने वाली है. koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेड्डी’ पहले दिन 55-60 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. 

फर्स्ट डे कलेक्शन में ये फिल्म ‘गेम चेंजर’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ नेट कमाए थे. 

वहीं, ये फिल्म रामचरण की बिगेस्ट सोलो ओपनर फिल्म भी बन जाएगी. 

ट्रेलर रिलीज के बाद प्रीडिक्शन घटा

ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के कमाई का प्रीडिक्शन करीब 65 करोड़ का था लेकिन अब ये कम हो गया है. 

वजह है कि फैंस को तो ‘पेड्डी’ का ट्रेलर पसंद आया है लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ये ‘अप टु द मार्क’ नहीं है. यही वजह है कि ट्रेड मार्केट में इस फिल्म का प्रीडिक्शन घटकर 55 करोड़ पहुंच गया है.

फर्स्ट डे 55 करोड़ कमा लिए तो टूट जाएंगे इन फिल्मों के रिकॉर्ड

  • 55 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ देगी. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले दिन इंडिया में नेट 28 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ट टूटेगा जिसने पहले दिन 40.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था

रामचरण की पिछली फिल्म थी फ्लॉप

आपको बता दें कि राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर महा फ्लॉप रही थी. इसमें उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं. ‘गेम चेंजर’ करीब 500 करोड़ के बजट में बनी थी और उसे वसूल भी नहीं पाई. वर्ल्डवाइड गेम चेंजर ने 213 करोड़ की कमाई की थी. डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन लगभग 143 करोड़ रहा. 

यह भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ के लिए राम चरण शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, फिटनेस ट्रेनर ने डायट को लेकर किया खुलासा

‘पेड्डी’ कास्ट और रिलीज डेट

​’पेड्डी’ में रामचरण और जाह्नवी कपूर के साथ शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. इस फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा है और डायरेक्ट भी किया है.  ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को थियेटर में रिलीज होने वाली है. थिएट्रीकल रिलीज से ठीक पहले 3 जून को पेड प्रीमियर भी प्लान किया गया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *