श्रद्धा कपूर सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने मजेदार अंदाज से भी फैंस के बीच पॉपुलर रहती हैं. हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका मस्तीभरा अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं. हालांकि, एक कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया, जिसपर श्रद्धा का रिप्लाई अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.
वीडियो के कमेंट ने खींचा ध्यान
वीडियो में श्रद्धा कपूर माइकल जैक्सन के मशहूर गाने ‘बैड’ पर डांस करती नजर आईं. वीडियो में श्रद्धा बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही थी, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हुए. हालांकि एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ‘जिसका भी रूम है, बहुत सफाई की जरूरत है.’ तब श्रद्धा उन्हें जवाब देती हैं कि ‘रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए.’

हालांकि खास बात ये है कि इस वीडियो को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने शूट किया था. वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने मजेदार कैप्शन भी लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए.’ श्रद्धा का ये कैजुअल और बेफिक्र अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.
राहुल और श्रद्धा का रिश्ता
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप की खबरें साल 2024 की शुरुआत से चर्चा में हैं. दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था, जिसके बाद इनके अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं. इसके बाद दोनों अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी साथ नजर आए थे. पिछले साल जून में श्रद्धा ने राहुल के साथ अपनी एक प्यारी सेल्फी शेयर कर इन खबरों को लगभग कन्फर्म कर दिया था. उस तस्वीर में दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे थे.
श्रद्धा की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें श्रद्धा के वर्कफ्रंट की, तो आने वाले समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वो जल्द ही मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक ‘Eetha’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में श्रद्धा एक दमदार और अलग किरदार निभाती दिखाई देंगी. इसके अलावा फैंस उनकी सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी स्त्री के तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.