‘राजा शिवाजी’ बनी रितेश के करियर की सबसे बड़ी हिट, मराठी ही नहीं हिंदी फिल्मों को भी पछाड़ा

7bb7dd707577a7b8008641d84f03b38f1779811853443587 original


एक्टर रितेश देशमुख इंडस्ट्री का चमकता सितारा हैं. उन्होंने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की. रितेश की कई फिल्मों ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. हालांकि, ज्यादातर फिल्में मल्टीस्टारर थीं. सिंगल हीरो के तौर पर 100 करोड़ या 150 करोड़ क्लब में उनकी किसी फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ली थी. 

‘राजा शिवाजी’ की 100 करोड़ क्लब में एंट्री

लेकिन अब ‘राजा शिवाजी’ ने ये सपना पूरा कर दिया. ‘राजा शिवाजी’ 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 24 दिन में 101.4 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया. वहीं 119.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस मराठी फिल्म ने रितेश के करियर को नई ऊंचाई दी  है.

ये भी पढ़ें- Top 10 Most Watched Show on OTT: ओटीटी पर तारक मेहता बना नंबर 1, ‘धुरंधर’ और ‘कर्तव्य’ से ज्यादा देखा जाने वाला शो बना

बता दें कि इससे पहले 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली रितेश की पहली फिल्म ‘हाउसफुल 2’ थी. ये मल्टी स्टारर फिल्म थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 106 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद ‘ग्रैंड मस्ती’ ने 102 करोड़ कमाए थे. ये भी मल्टीस्टारर फिल्म थी.

रितेश की ‘एक विलेन’ ने 105.62 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म में वो हीरो नहीं विलेन के रोल में थे. फिल्म ‘हाउसफुल 3’ ने 109.14 करोड़ कमाए. वहीं ‘हाउसफुल 4’ ने 194.60 करोड़ और ‘हाउसफुल 5’ ने 160.72 करोड़ कमाए. फिल्म ‘टोटल धमाल’ ने 154.23 करोड़ कमाए. ये सभी फिल्में मल्टी स्टारर थीं. राजा शिवाजी से पहले रितेश देशमुख को मस्ती 4 में देखा गया था. ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. फिल्म ने 11.52 करोड़ ही कमाए थे.

ये भी पढ़ें- Tamil and Telugu ott Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये 4 तमिल-तेलुगू फिल्में, जानें कब और कहां देख पाएंगे

‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले किया था. इस फिल्म को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया भी हैं. वहीं उनके 10 साल के बेटे राहिल ने भी फिल्म से डेब्यू किया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन जैसे स्टार्स थे. सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *