‘बौखला गए लोग…’, हॉस्पिटल से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट, लोग बोले- ‘मेलोडी खाओ’

5914c670670b4dba3343df150beca39f17793741524321403 original


बॉलीवुड के सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में थे. एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट थे और वह रूटीन चेकअप के लिए गए थे. जहां उनसे मिलने के लिए सलमान खान पहुंचे थे. ऐसे में अब वह रूटीन चेकअप के बाद घर लौट चुके हैं. लेकिन इस बीच वो एक बार फिर से मीडिया की हेडलाइन्स में आ गए हैं. उन्होंने देर रात क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद वो वायरल हो गई. 

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने देर रात 1.23 बजे एक्स पर पोस्ट शेयर की और उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद वो हेडलाइन्स में होते हैं. एक्टर ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बौखला गए लोग, विचार व्यक्त किए-कोई समझें या न समझे, लिए के दिए बन गए ज़रूर.’ बिग बी की इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक्टर की पोस्ट वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: ‘नो मीन्स नो…’, गुनाहों का सर्कस और ‘बंदर’ बने बॉबी देओल, दमदार है ‘बंदर’ का ट्रेलर

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अमिताभ बच्चन की एक्स पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक ने लिखा, ‘आप इसी दुनिया में हो या फिर कहीं और.’ दूसरे ने लिखा, ‘आप पेट्रोल डीजल के बारे में सोच रहे हैं?’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘आप मेलोडी खाइए. सब ठीक हो जाएगा.’ इसी तरह से उनकी पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, एक्टर ने किसी भी कमेंट पर रिप्लाई नहीं किया.

बौखला गए लोग...', हॉस्पिटल से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट, लोग बोले- 'मेलोडी खाओ

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग भी लिखा

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने एक कविता लिखी. इसकी शुरुआत उन्होंने ‘रामायण’ के सुंदरकांड की एक लाइन से की. इसमें वो लिखते हैं, ‘मंगल भवन अमंगल हारी…’ अभिनेता आगे लिखते हैं, ‘चील जब हुए शांत तो भइया, तोते बोलन शुरू करें, इर बिर फट्टे, कहां, चल हमऊ, पिलव शुरू करें. बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियो दा, साग रे मुंह में डाल लगाई जैसे, बोलन लागे काग रे.’ ब्लॉग के अंत में अभिनेता ने लिखा, ‘लव, प्रार्थना और मोर.’

यह भी पढ़ें:  ‘धुरंधर’ का रॉ और अनदेखा वर्जन की ओटीटी रिलीज को लेकर कंफ्यूज हुए लोग, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अभिनता अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वो फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. फैंस उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं. आखिरी बार भी उन्हें इसी फिल्म के फर्स्ट पार्ट में देखा गया था, जिसमें उनके साथ एक्टर प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *