Neha Kakkar Birthday: समोसे बेचने वाले की लड़की कैसे बनीं टॉप सिंगर? कभी कमाती थीं सिर्फ 500 रुपये

f859236154843a8bdb8b6f8523256b2817806570923261064 original


Neha Kakkar Birthday Special: बात अगर बॉलीवुड सिंगर्स के संघर्ष की हो और इसमें नेहा कक्कड़ का नाम ना आए ऐसा भला कैसे हो सकता है. नेहा का जज्बा, समर्पण, कड़ी मेहनत और त्याग हर किसी के लिए एक बड़ी मिसाल है. उत्तराखंड में जन्मीं नेहा कक्कड़ बाद में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं. स्कूल के दौरान उन्हें ‘इंडियन आइडल’ में गाने का मौका मिला, लेकिन सफर जल्दी खत्म हो गया. जबकि इससे पहले वो माता के जागरण में भजन गाया करती थीं.

उत्तराखंड से दिल्ली में आ बसा नेहा का परिवार

नेहा कक्कड़ की बात आज इसलिए भी क्योंकि आज इस जानी-मानी सिंगर का जन्मदिन है. उत्तराखंड की धार्मिक नगरी ऋषिकेश में उनका जन 6 जून 1988 को हुआ था. उनके पिता का नाम ऋषिकेश कक्कड़ और मां का नाम नीति कक्कड़ हैं. नेहा जब काफी छोटी थीं तभी उनका परिवार दिल्ली आकर रहने लगा था.

ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने जिम्मेदारी-रिश्तों- काम से लिया ब्रेक, बोलीं- पता नहीं लौटूंगी या नहीं

पिता बेचते थे स्कूल के बाहर समोसे

नेहा कक्कड़ की एक बहन सोनू कक्कड़ और एक भाई टोनी कक्कड़ भी हैं. टोनी और सोनू भी सिंगर हैं. नेहा आज सबसे अमीर और सबसे महंगी सिंगर्स में शामिल हैं. हालांकि उनका बचपन तंगहाली में बीता था. नेहा के पिता स्कूल के बाहर समोसे बेचने का काम करते थे. नेहा ने साल 2017 में ‘इंडियन आइडल’ में बताया था, ‘जब मैं छोटी थी, तब मेरी फैमिली की हालत ठीक नहीं थी. जिस स्कूल में मेरी बहन सोनूपढ़ती थी, वहां मेरे पापा समोसे बेचा करते थे.’

जागरण में गाने के मिलते थे 500 रुपये

नेहा कक्कड़ को बचपन से ही गाने का शौक था. सिर्फ चार साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था. नेहा बाद में अपनी बड़ी बहन सोनू के साथ माता रानी के जागरण में जाया करती थीं. रात में जागरण में भजन गाकर वो लोगों को भक्ति के रस में डुबो देती थीं. उन्हें गाने के लिए 500 रुपये मिला करते थे.

इंडियन आइडल में झेला रिजेक्शन

नेहा जब 11वीं क्लास में थीं उस वक्त उनकी लाइफ में एक अहम मोड़ आया. 16 साल की नेहा को तब चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के दूसरे सीजन में मौका मिला था. यहां वो अपनी आवाज से जजेस और लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब हुईं. हालांकि वो टॉप 10 में शामिल नहीं हो पाई थीं. कम वोट मिलने के कारण उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘राई का पहाड़ कैसे बनाया…’

फिर ऐसे बनाई लाखों दिलों में जगह

साल 2008 में नेहा ने अपना एल्बम ‘नेहा द रॉकस्टार’ लॉन्च किया था. वहीं बॉलीवुड में उन्हें पहला ब्रेक साल 2012 की फिल्म ‘कॉकटल’ के गाने ‘सेकंड हैंड जवानी’ से मिला था. इसके बाद वो सनी सनी, काला चश्मा, दिलबर, आओ राजा, मैं तेरा बॉयफ्रेंड और मिले हो तुम हमको जैसे गानों से लोगों के बीच छा गईं और बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शुमार रहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *